खुशखबरी: हरियाणा में बनाए जाएंगे पांच नए जिले, इस दिन हो सकती है घोषणा

On: October 20, 2023 6:43 PM
Follow Us:

हरियाणा: राजस्थान में अशोक गहलोत के बाद अब हरियाणा में मनोहर सरकार पांच ​जिले बनाने की तैयारी कर रही है। पांच जिले बनने के बाद हरियाणा में जिलो की संख्या 27 हो जाएगी।

इस दिन हो सकती है घोषणा

बताया जा रहा है मनोहर लाल हरियाणा दिवस पर पांच नये जिलों की सौगात देने जा रहा है। इसके लिए व्यापक स्तर पर बैठकों का दौर जारी है वहीं इनके लिए फाइलों को भी तैयार किया जा रहा है।Rewari: 1.42 करोड रूपए खर्च के बावजूद कूडा उठवाने के लिए तरस रहे धारूहेड़ा के लोग. Video

 

ये घोषणा हरियाणा दिवस पर एक नवंबर को भी संभव है और मुख्यमंत्री ने चाहा तो बीजेपी सरकार के नौ साल पूरे होने पर करनाल में होने वाली रैली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में भी नये जिलों के गठन की घोषणा की जा सकती है।

HARYANA NEWS

सीएम मनोहर लाल की सरकार ने अपने पिछले कार्यकाल में एक दिसंबर 2016 को चरखी दादरी को राज्य के 22वें जिले के रूप में अधिसूचित किया था। वहीं अब माना जा रहा है कि पांच नये जिलों की घोषणा हो सकती है।HaryanaNews: डिपों में बसें ही नही, सीइटी परीक्षार्थियो को बसें उपलब्ध करवाना बना चुनौती

फिलहाल हांसी और डबवाली दो पुलिस जिले अधिसूचित हैं। प्रदेश की गठबंधन सरकार हांसी और डबवाली के साथ-साथ असंध, गोहाना और मानेसर को भी नये जिलों के रूप में अधिसूचित कर सकती है।

जानिए क्या है जिला बनाने के लिए शर्तें ?

  • इसके साथ ही क्षेत्र की आबादी पांच से सात लाख होनी चाहिए।
  • प्रदेश में किसी क्षेत्र को जिले का दर्जा देने के लिए जरूरी है कि प्रस्तावित जिले का रकबा एक लाख हेक्टेयर से अधिक हो
    पड़ोसी जिला मुख्यालय से दूरी 30 किलोमीटर से ज्यादा हो।
  • क्षेत्र के अधीन कम से कम 150 से 200 गांवों का आना जरूरी है।
  • दो से चार तहसील और कम से कम दे उपमंडल इस क्षेत्र के अंतर्गत आने जरूरी हैं।

 

जानिए पहले की ​हिस्ट्री

एक नवंबर 1966 को जब तत्कालीन पूर्वी पंजाब के विभाजन के बाद हरियाणा राज्य की स्थापना हुई थी, तब राज्य में सात जिले थे, रोहतक, जींद, हिसार, महेंद्रगढ़, गुरुग्राम, करनाल तथा अंबाला शामिल है।हरियाणा के इस शहर से रेलवे लाईन चोरी, मची अफरा तफरी, जानिए कहां से हुआ बरामद

। हरियाणा सरकार ने एक दिसंबर 2016 को चरखी दादरी को 22वें जिले के रूप में अधिसूचित किया था। 2017 तक इन जिलो का पुनर्गठन करते हुए 15 नए जिले जोडे जा चुके हैं

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now