कुरुक्षेत्र: ग्लोबल हॉस्पिटैलिटी टेक्नोलॉजी कंपनी ओयो (OYO) ने हरियाणा सरकार के डायरेक्टरेट ऑफ स्किल डेवेलपमेंट एंड इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग द्वारा आयोजित इंटर-स्टेट यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम 2025 की जिम्मेदारी आधिकारिक इवेंट पार्टनर के रूप में संभाली। यह आयोजन हरियाणा के मुख्यमंत्री और कई गणमान्य व्यक्तियों की मौजूदगी में हुआ, जिसमें देशभर से सैकड़ों युवा और अधिकारी शामिल हुए।Haryana Youth Exchange
कार्यक्रम के दौरान ओयो ने अपनी मेहमाननवाज़ी और लॉजिस्टिक्स व्यवस्था को बखूबी निभाया। कंपनी ने कुरुक्षेत्र स्थित अपने होटलों में 600 से अधिक प्रतिभागियों और 40 वीआईपी अधिकारियों के लिए ठहरने की सुविधा दी। साथ ही स्थानीय विक्रेताओं के सहयोग से 12,000 से अधिक लोगों को 6 दिनों तक स्वच्छ भोजन उपलब्ध कराया गया। वीआईपी अतिथियों के लिए विशेष हाई-टी सेवा भी दी गई।Haryana Youth Exchange
प्रतिभागियों की सुविधा के लिए ओयो ने 6,000 से अधिक लोगों की यात्रा हेतु एसी बसों और कारों की व्यवस्था की। वहीं, कार्यक्रम के दौरान नियंत्रण कक्ष, रजिस्ट्रेशन काउंटर, सुरक्षा और मेहमानों की देखभाल के लिए प्रशिक्षित स्टाफ तैनात किया गया।Haryana Youth Exchange
ओयो के गवर्नमेंट बिज़नेस हेड पंकज कुमार ने कहा कि, “इंटर-स्टेट यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम जैसे आयोजन यह साबित करते हैं कि ओयो हॉस्पिटैलिटी के साथ-साथ इवेंट मैनेजमेंट, लॉजिस्टिक्स और गेस्ट एक्सपीरियंस में भी बेहतर सेवाएं देने में सक्षम है। हमारा उद्देश्य था कि हर प्रतिभागी कुरुक्षेत्र से यादगार अनुभव लेकर जाए।”Haryana Youth Exchange

















