Political News : पूर्व आईपीएस राम सिंह यादव का यू-टर्न, ‘जूते मारने’ के मामले को लेकर वीडियो Share

On: December 12, 2025 8:13 PM
Follow Us:
पूर्व आईपीएस राम सिंह यादव का यू-टर्न, ‘जूते मारने’ के मामले को लेकर वीडियो शेयर

Political News: इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) प्रमुख अभय सिंह चौटाला पर गंभीर आरोप लगाने वाले गुजरात कैडर के सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी राम सिंह यादव ने अब अपने ही बयान से पूरी तरह यू-टर्न ले लिया है। कुछ दिन पहले यादव ने दावा किया था कि अभय चौटाला ने किसी विवाद के दौरान उनके साथ गलत व्यवहार किया था, जिसे लेकर राजनीतिक माहौल में हलचल फैल गई थी।Political News

वीडियो किया शेयर: शुक्रवार को उन्होंने एक वीडियो (Video share) साझा कर कहा कि उन्होंने कभी यह नहीं कहा कि अभय सिंह चौटाला ने उन्हें जूते मारे थे, बल्कि उनके बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया।Political News

वीडियो में यादव ने स्पष्ट किया कि उनके शब्दों को गलत संदर्भ में समझा गया, जिससे अनावश्यक विवाद खड़ा हो गया। उन्होंने कहा कि यदि उनके कथन से किसी व्यक्ति की भावना को ठेस पहुंची है तो वे इसके लिए खेद प्रकट करते हैं। उन्होंने अभय चौटाला को एक सम्मानित नेता बताते हुए कहा कि उनका उद्देश्य कभी किसी की छवि को नुकसान पहुंचाना नहीं था।Political News

यादव ने आगे कहा कि उनका बयान सोशल मीडिया (Breaking News) में गलत तरीके से वायरल किया गया, जिसके बाद स्थिति स्पष्ट करना जरूरी हो गया।

दी शुभकामनाए’ इतन ही नहीं उन्होंने अभय चौटाला के प्रति शुभकामनाएं भी व्यक्त कीं और कहा कि वे उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना करते हैं। इस घटनाक्रम के बाद विवाद शांत होने की संभावना जताई जा रही है।Political News

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now