First Girl Child Sarpanch: हरियाणा के फतेहाबाद के इस गांव में छात्रा बनी पहली बालिका सरपंच

On: April 24, 2025 8:49 PM
Follow Us:
First Girl Child Sarpanch: हरियाणा के फतेहाबाद के इस गांव में छात्रा बनी पहली बालिका सरपंच

Haryana First Girl Panchayat: हरियाणा में लड़कियों को सशक्त बनाने की एक पहल के रूप में पहली ‘बालिका पंचायत’ का गठन फतेहाबाद की जिला परिषद ने बारसेन गांव में किया है. एक आधिकारिक बयान में  बताया गया कि पंचायत का गठन एक औपचारिक मतदान प्रक्रिया के माध्यम से किया गया है, जिसमें 11 से 18 साल की उम्र की लड़कियों और 18 से 21 तक युवतियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया और विभिन्न पदों के लिए निर्वाचित भी हुईं First Girl Child Sarpanch

जानिए बालिका पंचायत का मकसद: बता दे Haryana के फतेहाबाद जिले में पहला बालिका पंचायत आयोजित की गई। इस पंचायत उपायुक्त मंदीप कौर मुख्य अतिथि शमिल हुई। उन्होंने बालिका पंचायत की निर्वाचित सरपंच और पंच सदस्यों को प्रमाण पत्र वितरित किए । उन्होंने बताया कि इस मौके पर महिला सुरक्षा, पोषण और स्वच्छता से संबंधित मुद्दों के बारे में जागरूकता किया।First Girl Child Sarpanch

इन पंचायतों को बनाने के प्रमुख उद्देश्यों में ‘बेटी बचाओ, बेटी पढाओ’ अभियान का समर्थन करना और लैंगिक समानता को बढ़ावा देना भी शामिल है। बता दे कि यह बालिका पंचायत न केवल बरसीन गांव के लिए बल्कि पूरे हरियाणा राज्य के लिए एक मॉडल के रूप में काम करेगी। इस पहल से अन्य गांवों में भी इसी तरह के प्रयासों को बढ़ावा मिलेगा, जिससे अधिक से अधिक बालिकाएं इस तरह से जुड सके।

जिले के हर गांव में स्थापित होंगी ऐसी पंचायत: सरकार ही यह पहल जल्द ही हर जिले तक पहुचंने वाली है। बता दे पहली बार फतेहाबाद के गांव बारसेन में बालिका पंचायत का गठन एक प्रायोगिक परियोजना के रूप में किया गया है। इसका मकसद लड़कियों के कल्याण और भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए जिले के प्रत्येक गांव में इसी तरह के पंचायतों की स्थापना की जाएगी, जो बेटियों के हित में काम करेंगी.

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now