Fire News Rewari: NH 48 पर बने ढाबे में लगाई आग, सबकुछ जलकर राख

On: March 5, 2024 5:20 PM
Follow Us:

Fire News Rewari: बदमाशों को पुलिस का बिल्कुल भय नहीं है। दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित बनीपुर चौक पर एक ढाबे में असामाजिक तत्वो ने सोमवार रात आग लगा दी। आग लगने से ढाबा में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। जब सुबह वह ढाबे आया तो उसके होश उड गए।

Rewari News: विद्यार्थियों ने निकाली Voter Awareness Rally: मतदान के लिए किया जागरूक, विद्यार्थियों ने ली मतदान की शपथ

कसौला थाना पुलिस को दी शिकायत में गांव रायपुर निवासी मुकेश ने बताया कि उसने कुछ समय पहले ही दिल्ली-जयपुर हाईवे पर बनीपुर चौक के ढाबा खोला था। रोजाना की तरह सोमवार की रात वह अपना ढाबा 11 बजे बंद करके घर चला गया।

nh 48 dhaba
धारूहेडा: ढाबे पर आग लगने के बाद जांच के लिए पुलिस टीम

सुबह जला हुआ मिला ढाबा Fire News Rewari

मंगलवार की सुबह ढाबा पर पहुंचा तो पूरा ढाबा जला हुआ था। ढाबे में रखा करीब 50 हजार रुपए का सामान जलकर राख हो गया। मुकेश का कहना है किसी असामाजिक तत्वों ने उनके ढाबे में आग लगाई है। सुबह जब वह आया तो सब कुछ जला मिला।

Rewari News: 30 गांवो की बुझेगी प्यास, सीएम मनोहर लाल ने दी प्रोजक्ट की मंजूरी

मुकेश की सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर भी पहुंची। पुलिस मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हाईवे पर लगे कैमरे खंगाले जा रहे है ताकि आग लगाने वालो का पता चल सके।

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now