हरियाणा के कई जिलों में सोमवार सुबह भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। गुरुग्राम और रेवाड़ी समेत आसपास के क्षेत्रों में लोगों ने घरों में पंखे और अन्य सामान हिलते हुए देखे, जिसके बाद कुछ लोग एहतियात के तौर पर घरों से बाहर निकल आए। हालांकि झटके हल्के होने के कारण कहीं से भी किसी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं मिली है।
नेशनल सेंटर ऑफ सिस्मोलॉजी के अनुसार भूकंप का केंद्र रेवाड़ी क्षेत्र में दर्ज किया गया। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 2.8 मापी गई, जबकि इसका केंद्र जमीन से करीब पांच किलोमीटर की गहराई में था। यह झटके सुबह लगभग 7 बजकर 1 मिनट पर महसूस किए गए।
भूकंप की तीव्रता कम होने के कारण आमतौर पर इससे किसी बड़े नुकसान की आशंका नहीं रहती, लेकिन अचानक आए झटकों के कारण लोगों में कुछ समय के लिए दहशत का माहौल बन गया। स्थानीय प्रशासन की ओर से फिलहाल किसी प्रकार के नुकसान या हताहत की पुष्टि नहीं की गई है।
बता दे की हरियाणा में 10 महीना में कई जगह भूकंप आ चुका है जहां पहले भूकंप 27 जून को महेंद्रगढ़ जिले में आया था जबकि 10 जुलाई 2025 को झज्जर में भूकंप आया था इतना ही नहीं 11 जुलाई 2025 को भी झज्जर में दोबारा से झटके महसूस किए गए थे।
17 जुलाई को रोहतक में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे इतना ही नहीं 17 जुलाई को पुणे झज्जर में भूकंप आया इसके साथ 22 जुलाई को भी भूकंप के झटके फरीदाबाद में महसूस किए गए 10 अगस्त को फिर से झज्जर में तथा 16 जनवरी 2026 को सोनीपत के गोहाना में भूकंप के झटके महसूस किए गए
19 जनवरी 2026 को भूकंप के झटके सोनीपत में महसूस किए गए जबकि भूकंप का केंद्र नॉर्थ दिल्ली था वही 9 मार्च को एक बार फिर हरियाणा के रेवाड़ी में सोमवार सुबह-सुबह भूकंप के झटके महसूस किया
















