कोहरे के चलते हाईवे पर भिडे कई वाहन, साइकिल सवार की दर्दनाक मौत

On: December 29, 2023 4:10 PM
Follow Us:

धारूहेड़ा: कस्बे में शुक्रवार को घना कोहरा छाया रहा। हाईवे पर कोहरे के चलते कई वाहनो में भिडंत हो गई। वही दिल्ली जयपुर हाईवे पर खरखडा के पास एक वाहन की चपेट में आने से साइकिल सवार की मौत हो गई।गर्भ संस्कार बेहतर राष्ट्र निर्माण में सहायक: डा मोहिनी

थाना धारूहेड़ा पुलिस को दी शिकायत में बिहार के छारा के गांव शिखरना खुर्द के रहने वाले रोइिताश ने बताया कि वह तथा उसका चाचा विजय गांव खरखडा में रह रहे है। उसका चाचा हाईवे पर खाना लेने आए थे। वह साइकिल से रोड पार कर रहा था दिल्ली से आ रहे वाहन की चपेट में आकर घायल हो गया।

उसे रेवाड़ी ट्रामा सेंटर में भर्ती करवाया गया, जहां उसने उपचार के दौरान दम तोड दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनो को सोंप दिया है।धारूहेड़ा में ट्यूशन गया लापता हुआ मासूम, अपहरण का मामला दर्ज

कोहरे के चलते भिडे कई वाहन: शुक्रवार को घन कोहरा छाया रहा। विजीबीलिटी बिल्कुल कम रही। कोहरे के चलते धारूहेड़ा के पास कई वाहनो में भिडंत हो गई। कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए, लेकिन कोई जनहानी नहीं हुई। वाहनो की भिडंत से हाईवे पर काफी समय तक जाम जैसी स्थिति बनी रही।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now