DSP बावल ने गांव टाकड़ी व बालावास जाट में किया ग्रामीण संवाद, नशा व अपराध पर सख्ती का भरोसा

On: September 4, 2025 5:49 PM
Follow Us:
बावल: डीएसपी बावल सुरेंद्र श्योराण ने वीरवार को अपनी टीम सहित गांव टाकड़ी और बालावास जाट का दौरा किया।

बावल: डीएसपी बावल सुरेंद्र श्योराण ने वीरवार को अपनी टीम सहित गांव टाकड़ी और बालावास जाट का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और जल्द समाधान का भरोसा दिलाया। इस मौके पर बावल थाना प्रभारी इंस्पेक्टर संजय कुमार भी मौजूद रहे।DSP

ग्रामीण संवाद कार्यक्रम में डीएसपी श्योराण ने कहा कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि अपराध पर अंकुश, महिला सुरक्षा और नशे की रोकथाम जिला पुलिस की शीर्ष प्राथमिकताओं में शामिल हैं। उन्होंने कहा कि नशा समाज का साझा दुश्मन है, इसे पूरी तरह खत्म करने के लिए ग्राम पंचायतों, सामाजिक संस्थाओं और यूथ क्लबों को पुलिस के साथ मिलकर काम करना होगा।DSP

डीएसपी ने कहा कि पुलिस नशा तस्करों पर लगातार कार्रवाई कर रही है और युवाओं को खेलों व शिक्षा की ओर प्रेरित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अब तक कई नशा ग्रस्त युवक नशा छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौट आए हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि नशा कारोबारियों की सूचना तुरंत MANAS हेल्पलाइन 1933 या 112 नंबर पर दें, पुलिस तुरंत कार्रवाई करेगी।

उन्होंने ग्रामीणों को साइबर अपराधों से सतर्क रहने की सलाह दी और कहा कि सोशल मीडिया पर अंजान लोगों की रिक्वेस्ट स्वीकार न करें तथा गोपनीय जानकारी साझा करने से बचें। किसी भी साइबर अपराध की स्थिति में हेल्पलाइन 1930 या वेबसाइट cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज की जा सकती है।

महिला सुरक्षा पर डीएसपी ने बताया कि महिला विरुद्ध अपराधों पर सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। महिलाओं को उनके अधिकारों और कानूनों की जानकारी दी जा रही है। किसी भी समस्या पर महिला हेल्पलाइन 1091 और 112 पर संपर्क किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि मनचलों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ पुलिस सख्त कदम उठाएगी।

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now