Rewari News: कंवाली में जिला स्तरीय सेमिनार अयोजित, किसान कृष्ण यादव को किया सम्मानित

On: February 21, 2026 9:49 PM
Follow Us:
कंवाली में जिला स्तरीय सेमिनार अयोजित, किसान कृष्ण यादव को किया सम्मानित

Rewari News: जिला के गांव कंवाली के सूरदास मंदिर में शनिवार को एकीकृत बागवानी विकास मिशन के तहत जिला स्तरीय सेमिनार का आयोजन किया गया। इस सेमिनार में मुख्य अतिथि डॉ जोगेंद्र सिंह, मिशन निदेशक, उद्यान विभाग हरियाणा व सेमिनार की अध्यक्षता डॉ सुधीर यादव, संयुक्त निदेशक, उद्यान विभाग हरियाणा ने की।Rewari News

इस सेमिनार में बागवानी विभाग के अधिकारी, कृषि विभाग के अधिकारी, पशुपालन विभाग के अधिकारी, मत्स्य विभाग के अधिकारी, IDBI बैंक व निजी संस्थान से जुड़े सभी अधिकारियों का व्याख्यान रहा । अधिकारियों ने किसानों को फसलों मे आने वाली बीमारियों से बचाव के लिए जागरूक किया। इस मौके पर 15 विभागों व निजी संस्थानों द्वारा प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी । मुख्य अतिथि ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया।Rewari News

किसान को किया सम्मानित: कंवाली में आयोजित कार्यक्रम में एकीकृत बागवानी विकास मिशन की ओर से अच्छे उत्पादन और प्रदर्शनी लगाने के लिए व उत्कृष्ट कार्य करने के लिए नीमोठ के रहने वाले किसान कृष्ण यादव को  बागवानी विभाग के अधिकारी डा मंदीप व डा सुधीर की ओर सेसम्मानि​त किया गया।Rewari News

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now