Dharuhra News : नगरपालिका द्वारा अवैध रैंपों को तोड़ने की कार्रवाई तो जोर-शोर से की जा रही है, लेकिन शहर में जलभराव की असली वजह बने नालों की सफाई पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा। इससे शहरवासियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है, क्योंकि मानसून की शुरुआत होते ही गंदे व जाम नाले परेशानियों का सबब बन सकते हैं।Dharuhra News
नगरपालिका द्वारा बीते कुछ दिनों से सड़क किनारे बने अवैध रैंपों को तोड़ने का अभियान चलाया गया है। अधिकारियों का तर्क है कि ये रैंप नालियों को बंद कर देते हैं, जिससे पानी की निकासी बाधित होती है। हालांकि, स्थानीय लोगों का कहना है कि समस्या की जड़ सिर्फ रैंप नहीं, बल्कि महीनों से जमे कचरे और गाद से भरे नाले हैं, जिनकी समय पर सफाई नहीं की जा रही।Dharuhra News
शहर के कई वार्डों में नालों की हालत बेहद खराब है। कई जगहों पर तो नाले पूरी तरह से बंद हो चुके हैं, जिससे हल्की बारिश में भी जलभराव की स्थिति बन जाती है। लोगों ने आरोप लगाया कि हर साल बारिश से पहले सफाई के नाम पर खानापूर्ति होती है, लेकिन जमीनी स्तर पर कोई ठोस कार्य नहीं होता।Dharuhra News
निवासियों ने नपा से मांग की है कि रैंप तोड़ने के साथ-साथ नालों की नियमित और पूरी तरह से सफाई कराई जाए, ताकि बरसात में शहरवासियों को जलभराव की समस्या से न जूझना पड़े।
धारूहेड़ा: बास रोड पर रैंप तोडने बाद नहीं हुई नाले की सफाई

















