मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

DTP: डीटीपी ने नंदरामपुरबास में ढहाई अवैध कालोनी

On: November 16, 2021 1:36 PM
Follow Us:

धारूहेडा: सुनील चौहान। जिला नगर योजनाकार ने गांव नंदरामपुरबास में कालाका रोड पर करीब एक एकड में विकसित किए जा रहे मकान व चारदीवारी को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया। डीटीपी की इस कार्रवाई से जमीन मालिक में अफरा तफरी मच गई। डीटीपी धर्मबीर खत्री, अनिल कुमार आदि टीम के साथ नंदरामपुर बास पहुंचे तथा गांव के बाहर खेतों मे बसाई गई करीब एक एकड में 8 डीपीसी व एक मकान को क्षतिग्रस्त कर दिया। डीटीपी ने बताया बा बार लोगों को अपील की जा रही है कि इस डीलरों के बहकावे में आकर प्लाट नहीं खरीदें। बिना विभाग की अनुमति काटी जा रही कालोनिया अवैध है तथा इन्हें कभी भी तोडा जा सकता है। अवैध बसाई गई कालोनी वाले डीलर व जमीन मालिक को पहले भी नोटिस दिया गया, लेनिक उनके बाजवूद निर्माण जारी रहा।dtp 2

यह भी पढ़ें  CM Window Haryana समीक्षा में लापरवाही पर सरकार सख्त, पांच नोडल अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस

घोषित नियंत्रित क्षेत्रों में बिना अनुमति नहीं करें निर्माण: अवैध निर्माण करने व नियमों की अवहेलना करने वालों के विरूद्ध डीटीपी विभाग द्वारा निर्माण को गिराया जा सकता है। इस प्रकार के अपराध के लिए न्यायालय द्वारा 3 वर्ष तक के कारावास या 10 से 50 हजार रुपए तक का जुर्माना अथवा दोनों का प्रावधान भी है। इसलिए आम लोगों को सचेत किया जाता है कि वे नियंत्रित क्षेत्रों या नगरीय क्षेत्रों में महानिदेशक, नगर तथा ग्राम आयोजन विभाग हरियाणा चंडीगढ से अनुमति प्राप्त किए बिना किसी भी प्रकार का निर्माण, पुर्ननिर्माण या अनाधिकृत कॉलोनी की स्थापना न करें

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now