गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ संरक्षण के लिए लोगों से जुड़ने की अपील

On: March 8, 2026 4:41 PM
Follow Us:
Appeal to people to join in the cause of cow protection under the Gau Samman Aahwan Abhiyan

देशभर में गौ संरक्षण और गौ माता के सम्मान को लेकर “गौ सम्मान आह्वान अभियान” के तहत विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संगठनों द्वारा जनजागरण कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इसी को देवकी गोउपचार शाला की ओर से रविवार को धारूहेड़ा में अभियान चलाया गया।

देवकी गोउपचार शाला के संंयोजक अश्ववी सेन ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गौ माता को विशेष स्थान प्राप्त है और ग्रामीण अर्थव्यवस्था में भी गाय की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। इसी उद्देश्य को लेकर समाज के विभिन्न वर्गों को इस अभियान से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है ताकि गौ सेवा और संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाई जा सके।

अभियान के अंतर्गत कई स्थानों पर सभाएं, बैठकों और जनसंपर्क कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। कार्यकर्ता गांव-गांव और शहरों में लोगों से संपर्क कर गौ माता के संरक्षण, गौशालाओं को सहयोग देने और समाज में गौ सेवा की भावना को मजबूत करने की अपील कर रहे हैं।

अभियान के आयोजकों का कहना है कि गौ माता केवल धार्मिक आस्था का विषय ही नहीं बल्कि कृषि, पर्यावरण और ग्रामीण जीवन से भी जुड़ी हुई है। इसलिए गौ संरक्षण को लेकर समाज में जागरूकता बढ़ाना बेहद जरूरी है। अभियान के माध्यम से लोगों को यह संदेश दिया जा रहा है कि गौ सेवा, गौशालाओं की सहायता और गौ माता के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत बनाकर समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now