धारूहेड़ा: औद्योगिक कस्बा दीपापली से पहले दूधिया रोशनी से जगमग हो जाएगा। पिछले एक साल से आधे शहर में स्ट्रीट लाइटें जल रही थी और आधे में नहीं। ऐसे में रात के समय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। नपा की ओर से एक हजार से अधिक लाईटें मंगवाई जिसको लगाने काम शुरू कर दिया गया है।Breaking News
बता दे धारूहेड़ा में 17 वार्ड है। हर वार्ड से कुछ नई लाइटें लगाने की मांग की जा रही थी। नपा में प्रस्ताव पास करके नए लाइटें मंगवा दी गई है। वार्ड वाईज पार्षदों की डिमांड के चलते हर वार्ड को लाइटें दी जा रही है। काम शुरू कर दिया गय है अगले 10 दिन में यह काम भी पूरा हो जाएगा।Breaking News
बता दे कि नपा की ओर से 2015 साल तीन हजार लाइटें मंगवाई थी तथा हर कालोनी में लगाई गई थी। उसक बाद हरसाल जरूरतानुसार ही लाईटे प्रस्ताव पास करके मंगवाई जाती है। पिछले कई महिनों से लाईट नहीं मंगवाने के चलते पार्षदो की मांग अधर में लटकी हुई थी। इसी को लेकर अब 1003 लाईटें नई मंगवाई गई है।Breaking News
हर वार्ड से पार्षदों की ओर से लाईटें लगाने की मांग थी। बैठक में प्रस्ताव पास करकें नई लाइटें मंगवा ली गई तथा लगानी शुरू कर दी है। कोशिश है कि सारी लाइटोंं का दीवाली स पहले लगा दिया जाएगां
सुमित कुमार, नपा सचिव धारूहेड़ा

















