Dharuhera: मकान का नंबर पूछने के लिए रूकवाया, बाइकर्स​ गिरोह ने छीना Mobile

On: June 3, 2024 8:21 AM
Follow Us:

Dharuhera: कस्बे के बाइकर्स गिरोह का आंतक बढता ही जा रहा है। एक बार ​फिर बदमाश एक (Mobile Robbery)   श्रमिक से एपल का मोबाइल फोन छीन ले गए।

थाना सेक्टर छह पुलिस को दी शिकायत में हिसार जिले के गांव डोभी निवासी पवन कुमार ने बताया कि फिलहाल वह धारूहेड़ा के सेक्टर-6 में किराये पर रहता है । वह धारूहेड़ा स्थित एक निजी कंपनी में कार्यरत है। रात को कंपनी में ड्यूटी कर अपने रूम पर लौट रहा था। वह पैदल फोन पर बात करता हुआ अपने कमरे पर जा रहा था।

बाइकर्स गिरोह ने छीना फोन: बाइक पर सवार दो युवको ने एक मकान नंबर पूछले के लिए उसे रूकवा लिया। बदमाश उसका एपल का फोन छीन ले गए। इतना नहीं बदमाश ने उसका पर्स छीनने की कोशिश की, लेकिन उसके द्वारा शोर मचाने पर बदमाश फोन छीनकर भाग गया।

पवन ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। सेक्टर-6 थाना पुलिस ने फोन छीनने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now