Dharuhera News: सहगल पेपर मिल कर्मचारी यूनियन की बैठक 7 को

On: August 29, 2025 6:13 PM
Follow Us:

धारूहेड़ा: दिल्ली जयपुर हाईवे स्थित बंद पडी सहगल पेपर मिल के यूनियन कर्मचारियों की बैठक रविवार 7 सिंतबर रविवार को टाउन पार्क में 9 बजे होगी। महेश्वरी के पूर्व सरपंच व कंपनी कर्मचारी कर्ण सिंह ने बताया कि 1975 में कंपनी शुरू हुई थी तथा 1982 में इसको बंद कर दिया गया था।Dharuhera News

कंपनी के बंद होने के बाद से कर्मचारियों का 16 माह का वेतन नहीं दिया गया। इसको लेकर हाईकोर्ट में केस चल रहा है। कर्ण सिंह ने बताया कि केस को लेकर कुछ निर्णय आया है जिसको लेकर कर्मचारियों से मंथन किया जाएगा

गौरतलब है कि 180 एकड़ में बनी सहगल पेपर मिल्स का उद्घाटन प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री बनारसी दास गुप्ता ने किया था और इस कम्पनी में लगभग 5 हजार कर्मचारी कार्यरत थे। यह कम्पनी 1982 में बंद हो गई थी। उसी के बाद से केस जारी है।

 

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now