Dharuhera News: सावधान! अब सड़क पर कूड़ा फेंकने वालों की खैर नहीं, लगेगा इतना रुपए का जुर्माना

On: August 29, 2025 9:02 PM
Follow Us:
Be careful! Now those who throw garbage on the road will not be spared, they will be fined this much

Dharuhera News: शहर को स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए नगरपालिका प्रशासन ने अब सख्ती शुरू कर दी है। इसी कड़ी में सचिव मोहित ने शुक्रवार को बाजार का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कई जगहों पर खुले में फैला कूड़ा देखा और दुकानदारों को सख्त हिदायत दी कि अगर अब किसी ने सड़क या नाली में कचरा फेंका तो उसके खिलाफ जुर्माना और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।Dharuhera News

सचिव ने साफ कहा कि नगर पालिका ने कूड़ा उठाने के लिए पर्याप्त इंतजाम किए हैं। घर-घर से डोर-टू-डोर कलेक्शन की व्यवस्था लागू है, लेकिन इसके बावजूद बाजार क्षेत्र और सड़कों पर गंदगी फैलाना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने मौके पर सफाई कर्मचारियों को भी निर्देश दिए कि बाजार में नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए ताकि स्थानीय लोगों और ग्राहकों को परेशानी न हो।

निरीक्षण के दौरान सचिव ने दुकानदारों से अपील की कि वे आसपास स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि स्वच्छ वातावरण न केवल व्यापार के लिए बेहतर है बल्कि लोगों के स्वास्थ्य के लिए भी जरूरी है। नगर पालिका अब हर हफ्ते ऐसे निरीक्षण अभियान चलाएगी और गंदगी फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई करेगी। इस मौके पर सफाई निरिक्षक विनय कौशिक, दरोगा शंकर लाल, सुपरवाइजर तेज सिंह, राजवीर, विकास आदि भी मौजूद रहे.Dharuhera News

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now