Dharuhera: पडोसी ही निकले चोर, एक काबू

On: April 27, 2024 2:57 PM
Follow Us:

Dharuhera, Best24News  : थाना सेक्टर-6 धारूहेड़ा पुलिस ने प्रिटिंग प्रैस की दुकान से सामान (chori in shop) चोरी करने के मामले में एक आरोपित को काबू किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान यूपी के जिला गाजीपुर के गांव हालपुर निवासी कमलेश यादव के रूप में हुई है।

थाना सेक्टर छह पुलिस के अनुसार भिवाड़ी निवासी जयसिंह ने अलवर बाईपास पर प्रिटिंग प्रैस की दुकान की हुई है। उसकी दुकान खुली थी कि 28 मार्च को दुकान के पास होटल में काम करने वाले कमलेश यादव व सुमन उसकी दुकान से प्रिटिंग प्रैस का सामान चोरी करके ले गए है।

सीसीटीवी में उनक फुटेज (CCTV)  कैद हो गई। पुलिस ने थाना सेक्टर-6 धारूहेड़ा में चोरी का मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी। पुलिस ने एक आरोपी कमलेश यादव को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए सामान को बरामद कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को पेश अदालत कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now