Dharuhera: सहगल पेपर मिल में बनी झुग्गी झोपडी से जेवर व मोबाइल चोरी

On: December 21, 2024 9:23 AM
Follow Us:

Dharuhera:  धारूहेड़ा  के सहगल पेपर मिल के पास बनी झुग्गी झोपडी में चोरो ने सेंध लगा दी। चोर एक झोपडी से करीब एक लाख के जेवर तथा दूसरी झोपडियो से दो मोबाइल चोरी कर ले गए। जब वे सुबह उठे तो चोरी का पता चला। Dharuhera

थाना धारूहेड़ा पुलिस को दी शिकायत में राजस्थान के पाली जिले के गांव रावको काबास के रहने वाले सुभाष ने बताया कि वह धारूहेड़ा में मजदूरी करता है। वह सहगल पेपर मिल में बनी झुग्गी झोपडी में सो रहा है।Dharuhera

रात को झोपडी से उसका बैग चोरी हो गया। बैग में करीब एक लाख कीमत के जेवर थे। वहीं पडोसी की झोपडी से चोर राजबीर व कालू का मोबाइल फोन चोरी कर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।Dharuhera

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now