Dharuhera: जमीन के सौदे के नाम पर 1.27 करोड़ की ठगी

On: January 14, 2026 10:44 AM
Follow Us:
THANA DHARUHERA

Dharuhera: धारूहेड़ा: जमीन सौदे के नाम पर 1 करोड़ 27 लाख रुपये की ठगी के आरोप में जमीन मालिक के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। घटाल के रहने वाले सूंदर का आरोप है कि जमीन बेचने का झांसा देकर प्रकाश सैनी ने बड़ी रकम हड़प ली गई, लेकिन न तो जमीन का कब्जा दिया गया और न ही पूरी राशि वापस की गई।

धारूहेड़ा पुलिस को दी शिकायत में बताया गया कि धारूहेड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत 3 कनाल 19 मरला जमीन का सौदा 3 करोड़ 70 लाख रुपये में तय हुआ था। आरोपी ने खुद को जमीन का मालिक बताते हुए दस्तावेज दिखाए और सौदे के दौरान अलग-अलग तारीखों में टोकन मनी, नकद भुगतान और बैंक ट्रांसफर के जरिए कुल 1 करोड़ 27 लाख रुपये ले लिए। आरोप है कि रजिस्ट्री के नाम पर स्टांप और रजिस्ट्रेशन फीस भी ली गई, लेकिन बाद में रजिस्ट्री नहीं करवाई गई।

जब उसने जमीन का कब्जा या रजिस्ट्री की मांग की तो आरोपी टालमटोल करने लगा। पीड़ित ने कई बार अपनी रकम वापस मांगी, लेकिन आरोपी ने न तो पैसे लौटाए और न ही सौदे को पूरा किया।

थाना प्रभारी कश्मीर सिंह का कहना है कि शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ संबंधित मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच रेवाडी इकोनॉमिक सेल को दी है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now