Dharuhera: श्री श्याम के जयकारों के साथ रवाना हुए श्रद्धालु

On: February 21, 2026 6:35 PM
Follow Us:
 Dharuhera: धारूहेड़ा: गांव डूंगरवास से हर वर्ष की भांति इस बार भी श्री श्याम प्रभु खाटू वाले के जयकारों के साथ 36वीं पदयात्रा श्रद्धा और उत्साह के माहौल में रवाना हुई।

Dharuhera: धारूहेड़ा: गांव डूंगरवास से हर वर्ष की भांति इस बार भी श्री श्याम प्रभु खाटू वाले के जयकारों के साथ 36वीं पदयात्रा श्रद्धा और उत्साह के माहौल में रवाना हुई। श्री श्याम श्रद्धालु मंडल के प्रधान बाबू चंद्रप्रकाश की अगुवाई में सैकड़ों श्याम प्रेमी खाटू धाम के लिए पैदल निकले। रवाना होने से पहले गांव में पूजा-अर्चना कर ध्वजा पूजन किया गया और उसके बाद श्रद्धालुओं ने खाटू श्याम के जयघोष के साथ यात्रा शुरू की। Dharuhera

प्रधान बाबू चंद्रप्रकाश ने बताया कि उनके समूह में हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं और यह परंपरा पिछले कई दशकों से निरंतर जारी है। इस वर्ष भी महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों सहित सैकड़ों श्रद्धालु पांच दिन की पदयात्रा पर निकले हैं। Dharuhera

 

उन्होंने बताया कि 25 फरवरी को सभी श्रद्धालु खाटू धाम पहुंचकर श्री श्याम प्रभु के चरणों में अपनी ध्वजा अर्पित करगें। पदयात्रा में पिंकी, राजबाला, सावित्री, संदीप, अनूप, संजय लंबरदार, कालू, राजेश कुमार, उमेश, गीता, लीलावती, कमलजीत, अतुल, बबलू, प्रवीण, मनीष, राकेश सहित अनेक श्याम प्रेमी शामिल हैं। Dharuhera

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now