Dharuhera: मेला देखने आए युवक के साथ की मारपीट, पीट पीटकर किया अधमरा

On: April 18, 2024 2:52 PM
Follow Us:

Dharuhera  गांव जानियावास मे मेला देखने आए एक युवक के साथ आधा दर्जन युवको ने  (Crime news rewari) मारपीट की। इतना जान से मारने की धमकी भी दी।

थाना सेक्टर छह पुलिस को दी शिकायत में योगेश ने बताया ​कि वह अपने दोस्त जगत के साथ माता मंदिर में कुश्ती दंगल देखने आए थे।दोनो पानी की टंकी के पास खडे हुए थे। गांव निवासी बच्ची उर्फ योगेश उर्फ योगेश , चीकू, मन्जेश, अमन, मंजेश , मोहित ने जगत के साथ मारपीट शुरू कर दी,

 

जब उसने विरोध तो उसे भी जान से मारने की धमकी दी। युवको ने पीट पीट कर उसे अधमरा कर दिया। उसे मीरपुर सीएचसी  (Meerpur CHC) में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now