केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिलेगी खुशखबरीकेंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिलेगी खुशखबरी

DA Hike: देश के करोड़ों केंद्रीय कर्मचारी बेसब्री से आठवें वेतन आयोग का इंतजार कर रहे हैं।केंद्रीय कर्मचारियों की महंगाई भत्ते में जल्द बढ़ोतरी देखने को मिलने वाली है। हर साल जनवरी और जुलाई के महीने में महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी होती है लेकिन इस बार अभी तक केंद्रीय कर्मचारियों की महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी देखने को नहीं मिली है।

क्यों देरी हो रही है महंगाई भत्ते के ऐलान में?

आमतौर पर देखा जाता है कि हर साल जनवरी का महंगाई भत्ता मार्च के महीने तक केंद्रीय कर्मचारियों को मिलना शुरू हो जाता है लेकिन इस बार महंगाई भत्ते के ऐलान में काफी देरी हो रही है। जानकारों की माने तो इस बार महंगाई भत्ते में दे रही आठवी वेतन आयोग के वजह से हो रही है। केंद्र सरकार के द्वारा आठवीं वेतन आयोग को लागू करने की तैयारी की जा रही है और महंगाई भत्ता सातवें वेतन आयोग से जुड़ा है। इसलिए महंगाई भत्ता में इस बार देरी हो रही है।

कब हो सकता है महंगाई भत्ते का ऐलान?

अभी तक केंद्र सरकार के द्वारा महंगाई भत्ते के ऐलान को लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। सूत्रों की माने तो महंगाई भत्ता अप्रैल के महीने के दूसरे सप्ताह तक लागू किया जा सकता है। जनकारों की माने तो इस बार दो से तीन परसेंट तक महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी हो सकती है।हालांकि सरकार के द्वारा अभी महंगाई भत्ते को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है।अब देखना होगा कि महंगाई भत्ते में इस बार कितने परसेंट की बढ़ोतरी होती है।

महंगाई भत्ते में अगर 3% की बढ़ोतरी होती है तो केंद्रीय कर्मचारियों के बेसिक सैलरी में उछाल देखने को मिलेगा। आपको बता दे की 2027 जनवरी तक आठवां वेतन आयोग भी लागू हो सकता है। ऐसे में केंद्रीय कर्मचारियों को डबल तोहफा मिलेगा।

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

By Best24News

Harsh Chauhan - Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं।

BREAKING NEWS
Latest News • Haryana News • Rewari News • Dharuhera Updates • Breaking News • Local News • Weather Alert • Crime News •