करनाल से चली साइकिल यात्रा साइक्लोथऩ का कोसली क्षेत्र में किया गया जोरदार अभिनंदन

On: September 6, 2023 9:05 AM
Follow Us:

कोसली विधायक ने स्वयं साइकिल चलाकर यात्रियों का बढ़ाया उत्साह
रेवाड़ी। प्रदेश को नशामुक्त बनाने तथा आमजन को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरुक करने के लिए मुख्यमंत्री मनोहरलाल द्वारा एक सितंबर को करनाल से रवाना की गई नशा मुक्ति थीम पर आधारित साईकिल यात्रा साइक्लोथॉन का कोसली विधानसभा क्षेत्र के गांव गुरावड़ा पहुंचने पर कोसली विधायक लक्ष्मण सिंह यादव व भाजपा जिलाध्यक्ष प्रीतम चौहान के नेतृत्व में साइकिल यात्रियों का जोरदार स्वागत किया गया।Rewari Alert : स्वास्थ्य विभाग में अफरा तफरी, डेंगू के 24 घंटे में मिले 22 केस

 

 

कोसली विधायक ने स्वयं कुछ दूरी तक साइकिल चलाकर यात्रियों का उत्साहवर्धन किया। इसके अलावा कोसली क्षेत्र के अनेक गांवों में भी यात्रा का फूलमाला तथा पुष्प वर्षा के साथ जोरदार स्वागत किया गया।

साइकिल यात्रा साइक्लोथॉन मंगलवार रेवाड़ी-झज्जर राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित गांव गुरावड़ा पहुंची। साइकिलों के भारी हुजूम के साथ पहुंची साइकिल यात्रा का अभिनंदन करने के लिए क्षेत्रवासियों का उत्साह देखते ही बनता था।

 

नशामुक्ति का संदेश देते साइकिल यात्रियों का स्वागत करते हुए कोसली विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने हरियाणा को नशामुक्त बनाने का बीड़ा उठाया है। उसी कड़ी में आमजन को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराने के लिए इस प्रदेश स्तरीय यात्रा का आयोजन किया गया है।

YATRA

उन्होंने कहा कि ये प्रदेश वो हरियाणा है, जहां दूध-दही का खाणा है और नशे से मुक्त हो हरियाणा। इसलिए सभी प्रदेशवासियों विशेषकर युवा वर्ग को नशे से दूर रहना चाहिए, क्योंकि नशा नाश का द्वार है। नशा करने वाला व्यक्ति सामाजिक व आर्थिक रूप से रसातल में चला जाता है। जिसका खामियाजा पूरे परिवार के साथ-साथ समाज को भी भुगतना पड़ता है।

 

उन्होंने कहा कि नशा एक सामाजिक बुराई है, जिसके खात्मे के लिए समाज के हर वर्ग को एकजुट होकर इसके खिलाफ लड़ाई लडऩी होगी। तभी नशाखोरी को जड़ से समाप्त किया जा सकता है।Rewari: कंपनी में हुई कहासुनी, बाहर निकलते ही दोस्तों के साथ मिलकर फोडा सिर

 

उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति को अंदर से भी खोखला बना देता है। इसके अलावा अपराध के बढ़ावे में भी नशा महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यदि नशाखोरी को समाप्त कर दिया जाए, अनेकों सामाजिक बुराइयां स्वत: ही समाप्त हो जाएगी। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रीतम चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहरलाल की नशाखोरी के खिलाफ यह सराहनीय मुहीम है।

 

साइकिल यात्रा का जिलेभर में जोरदार स्वागत किया जाएगा।
गुरावड़ा के उपरांत गांव पाल्हावास, जीवड़ा तथा चौकी नंबर एक में भी साइकिल यात्रियों का फूलमालओं तथा पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया गया। इसके उपरांत यात्रा पटौदी क्षेत्र में प्रवेश कर गई।

 

इस मौके पर विस्तारक आनन्द सागर, उपनिरीक्षक अशोक कुमार, पूर्व विधायक विक्रम सिंह, जाटूसाना मण्डल अध्यक्ष इन्द्र राव, सरपंच गुरावड़ा प्रवीण कुमार, पाल्हवास सरपंच प्रतिनिधि महेश कुमार, जीवड़ा सरपंच जसवंत सिंह, चौकी नंबर-1 सरपंच प्रतिनिधि राजेन्द्र सिंह सहित सैंकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now