Cyber crime: हरियाणा में साइबर ठगी के मामले नहीं थम रहे है। एनसीआर में एक ओर बडे गिरोह का खुलासा हुआ है तो दुबई के शेयर मार्केट में पैसा इन्वेस्ट करवाकर दो साल में दोगुना मुनाफा दिलाने का झांसा देकर लोगो का ठग रहा है। ये गिरोह एनसीआर में लगभग एक दर्जन लोगों ने इसी झांसे को लेकर करीब 3 करोड़ रुपये की ठगी कर चुका है।
जानिए कैसे करते है ठगी: बता दे कि अरोपितों ने दुबई में एक कंपनी रजिस्टर कराई हुई है। कम समय में धन दोगुना होने के लालच में लोगों को पैसो इस कंपनी में लगवाते है बाद में पैसे देने से मना कर देते है। ये खेल कई सालों से चल रहा है।
रेवाड़ी में लगाई 3 करोड की ठगी: रेवाड़ी के लालचंद ने अलग-अलग ट्रांजेक्शन के माध्यम ठगों को 3 करोड़ रुपये दे दिए। 90 हजार रुपये से लेकर 10 लाख रुपये तक की राशि कभी चेक से तो कभी बैंक ट्रांसफर से इनके खाते में डाली गई। अब पैसा वापिस मांगा जा रहा तो उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई।
राजस्थान, यूपी के बाद अब हरियाणा में की ठगी: जांच में यह सामने आया है इन आरोपितयों पर यूपी और राजस्थान, हरियाण के पानीपत तक के पुलिस थानों में पहले भी धोखाधड़ी के कई इसी तरह के मामले दर्ज हो चुके हैं। अब रेवाड़ी के एसपी के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ दर्ज किए गए केस की जांच आर्थिक अपराध शाखा ने शुरू कर दी है।
आरोपियों पर पहले भी कई केस दर्ज: लालचंद ने दावा किया कि वेदप्रकाश, निकिता, हर्ष कुमारी ओमवती निवासी सेक्टर-4, रणधीर, जयसिंह, पूनम, निवासी टांकड़ी, सतीश, जीतू, विवेक निवासी धारण सहित एक दर्जन लोगों ने उसके व उसके साथियों के साथ धोखाधड़ी की है। ये लोग एक कंपनी बनाकर लोगों को गुमराह करते हुए करोड़ों रुपये की रकम हड़प चुके हैं।

















