Cyber crime: मुनाफे का झांसा देकर ठगी करने वाला हिमाचल से काबू

On: June 18, 2025 6:14 PM
Follow Us:
ARRESTED

Cyber crime : साइबर थाना पुलिस ने एक युवक से ऑनलाइन टास्क के नाम पर 65 हजार रुपये की साइबर ठगी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के गांव सडियार निवासी कपिल के रूप में हुई है।

बता दे कि 14 जून को गांव माजरा गुरदास निवासी ललित कुमार ने अपनी शिकायत में बताया था कि उसने नौकरी के लिए अपना रिज्यूम गूगल पर डाल रखा था। गत 14 मई उसके व्हाट्सएप नंबर पर ऑनलाइन जॉब करने के लिए एक मैसेज आया था। जब उसने मैसेज से संबंधित व्यक्ति से बात की तो उसने उसे टास्क कंप्लीट करने पर पैसे देने की बात कही। Cyber crime

kapil
इसके बाद आरोपी ने उसे टेलीग्राम पर अपनी एक आईडी बताई और कहा कि इस आईडी पर टास्क पूरा करने पर उसको अच्छा मुनाफा होगा। उसने झांसे में आकर आरोपी द्वारा बताए गए बैंक खाता में 15 हजार रुपये फोन-पे ये ट्रांसफर कर दिए। उसके बाद आरोपी ने उसे बताया कि उसके 23 हजार रुपये हो गए है, जिनको निकालने के लिए उसको 50 हजार रुपये और जमा कराने होगे।

इसके बाद युवक ने उसको 50 हजार रुपये और ट्रांसफर कर दिए। आरोपी ने उससे कुल 65 हजार रुपए अलग-अलग खातों में डलवा लिए। जब उसने यह राशि वापस पाने का प्रयास किया, तो उसे और पैसे जमा कराने के लिए कहा गया। इसके बाद उसे ठगी का पता चला। जिस पर पुलिस ने साइबर थाना रेवाड़ी में ठगी का मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी।

जो जांच के दौरान पता लगा कि साइबर ठगी में हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के गांव सडियार के रहने वाले कपिल का बैंक खाता भी प्रयोग किया गया था। जो इस मामले में पुलिस ने मंगलवार को मामले में संलिप्त आरोपी कपिल को गिरफ्तार कर लिया है।

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now