Suicide in Haryana: हरियाणा के जिला रेवाड़ी के गांव तुर्कियावास में सोमवार रात को एक महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों के चलते अपने घर में जहरीला पदाथ खा लिया। उसकी तबीयत बिगडने पर उसे रेवाड़ी भर्ती करवाया गया। जहां पर उसने दम तोड दिया। महिला की मौत से घर में अफरा तफरी मच गई है।
थाना सदर रेवाड़ी पुलिस के अनुसार तुर्कियावास के रहने वाले मुकेश की पत्नी ने अपने घर मे जहरीला पदार्थ खा लिया। उसे रेवाड़ी एक निजी अस्तपताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उसने दम तोड दिया।
महिला के मरने के कारणों का पता नही चल पाया है। पुलिस जांच में जुटी हुई है। मृतका के परिजनो को भी सूचना दी गई है ताकि मरने के कारणों का पता चल सके।

















