मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana News: पेट्रोल डीलर से 2 करोड़ की किसने मांगी दी रंगदारी, सामने आया चौकाने वाला खुलासा

On: January 18, 2026 6:43 PM
Follow Us:
RANGDHARI

Haryana News: हरियाणा के सिरसा जिले के गांव गोरीवाला निवासी एक पेट्रो डीलर से दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। जांच में सामने आया है कि इस पूरी साजिश का मास्टरमाइंड खुद पेट्रो डीलर का दामाद है। पारिवारिक संबंधों में खटास के चलते दामाद ने अपने एक जानकार के जरिए ससुर को धमकी भरी कॉल करवाकर रंगदारी की मांग करवाई थी।

जानिए क्यों रची साजिश: हरियाणा पुलिस के अनुसार आरोपी दामाद की पहचान पंजाब के अबोहर निवासी अभिमन्यु सिंहमार के रूप में हुई है। वहीं रंगदारी के लिए फोन कॉल करने वाले आरोपी की पहचान बलवंत नीमीवाल के रूप में हुई है, जो श्रीगंगानगर का रहने वाला है और फिलहाल गुरुग्राम की भौंडसी जेल में बंद था। बताया जा रहा है कि अभिमन्यु और उसके ससुर पेट्रो डीलर के बीच संबंध अच्छे नहीं चल रहे थे, इसी कारण उसने यह साजिश रची। Haryana News

यह भी पढ़ें  Rewari Crime: शादी का झांसा देकर पांच ​साल तक किया दुष्कर्म, आरोपी दिल्ली से काबू

लिया रिमांड पर: मामले की जांच के दौरान पुलिस ने भौंडसी जेल में बंद बलवंत नीमीवाल का प्रोडक्शन वारंट हासिल किया। 12 जनवरी को उसे गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां से अदालत ने उसे पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। रिमांड अवधि के दौरान पूछताछ में नीमीवाल ने खुलासा किया कि उसने जान से मारने की धमकी और रंगदारी की कॉल अभिमन्यु सिंहमार के कहने पर की थी।

दोबरा लिया जाएगा रिमांड पर: बता दें कि इस खुलासे के बाद पुलिस ने आरोपी अभिमन्यु सिंहमार को भी गिरफ्तार कर लिया। 16 जनवरी को उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिए। वहीं बलवंत नीमीवाल को शनिवार को रिमांड अवधि समाप्त होने के बाद दोबारा अदालत में पेश किया गया, जिसके बाद उसे भौंडसी जेल गुरुग्राम भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें  Gorakhpur-Panipat Greenfield Expressway: उत्तर प्रदेश और हरियाणा के 22 जिलों को राह होगी आसान

जान पहचान का उठाया फायदा: पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि बलवंत नीमीवाल, पेट्रो डीलर के दामाद अभिमन्यु के मामा का दोस्त है। इसी जान-पहचान का फायदा उठाकर अभिमन्यु ने उसे इस वारदात में शामिल किया।

Harsh

मै पिछले पांच साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now