Accident: धारूहेड़ा आकेडा की नारायण विहार कॉलोनी मे बुधवार रात क़ो अचानक संतुलन खो बैठा और छत से नीचे गिर गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा उस समय हुआ जब कर्मचारी फोन पर बातचीत में व्यस्त था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह कई फीट नीचे जा गिरा।
गिरते ही उसकी मौके पर ही मौत हो गई. मृतक की पहचान बिहार के जिला दरभंगा के गांव नन्दापति के रहने वाले राजकुमार 28 के रुप मे हुई हैं. सेक्टर 6 पुलिस ने बताया की आसपास के लोगों ने बताया कि कर्मचारी छत फोन से बात कर रहा था तथा नीचे गिर गया है.Accident
नीचे ट्रेक्टर की कल्टीवेटर पर गिरने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई है.सेक्टर 6के थाना प्रभारी संजय ने बताया की शव को रेवाड़ी शव गृह में रखवा दिया गया है. मृतक की पत्नी मायके गई हुई है. पुलिस ने स्वजनों को सूचना दे की गई है. उनके आने के बाद पोस्टमार्टम करवा जाएगा।Accident

















