Waste To Wildlife Park: नोएडा में  देश का पहला वेस्ट टू वाइल्डलाइफ पार्क तैयार, जंगल सफारी का भी ले सकेंगे मजा 

On: May 11, 2025 7:55 AM
Follow Us:
Waste To Wildlife Park

 Waste To Wildlife Park: नोएडा के महामाया फ्लाईओवर के पास देश का पहला वेस्ट टू वाइल्डलाइफ पार्क तैयार हो गया है. इसे ‘नोएडा जंगल ट्रेल’ नाम दिया गया है. पार्क को पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मॉडल पर विकसित किया गया है. इसमें पर्यावरण संरक्षण और एडवेंचर का अनोखा संगम देखने को मिलेगा. Waste To Wildlife Park

तीन ज़ोन और विभिन्न कॉन्टिनेंट थीम्स में बंटा है पार्क

30 एकड़ में फैले इस पार्क को तीन अलग-अलग ज़ोन में विभाजित किया गया है. जंगल ट्रेल को एक-एक एकड़ के अलग-अलग सेक्शन में बांटा गया है. जिसमें हर सेक्शन को एक कॉन्टिनेंट का रूप दिया गया है. उदाहरण के लिए ऑस्ट्रेलिया कॉन्टिनेंट में उस क्षेत्र के विशेष जानवरों और पक्षियों की आकृतियां दिखाई जाएंगी.

लोहे और प्लास्टिक वेस्ट से बनीं जानवरों की आकृतियां
इस पार्क की सबसे खास बात यह है कि यहां की सारी जानवरों की मूर्तियां कबाड़ और प्लास्टिक वेस्ट से बनाई गई हैं. इनमें डायनासोर, मगरमच्छ, अजगर, बंदर, हाथी, शेर, जिराफ और कंगारू जैसी आकर्षक आकृतियां हैं, जो बच्चों और बड़ों सभी को आकर्षित करेंगी.

यहां आने वाले लोग जंगल सफारी का आनंद भी ले सकेंगे. सफारी के लिए इलेक्ट्रिक व्हीकल्स का इस्तेमाल किया जाएगा ताकि प्रदूषण न हो और अनुभव भी आरामदायक रहे. साथ ही पूरा ट्रेल हरियाली और थीम बेस्ड मूर्तियों से सजा हुआ रहेगा.

फूड कोर्ट, एमपी थिएटर और बच्चों के लिए खेलने की जगह
पार्क में मनोरंजन के लिए फूड कोर्ट, एमपी थिएटर, किड्स प्ले ज़ोन, वाटर स्पोर्ट्स एरिया और एग्जीबिशन स्पेस जैसी सुविधाएं भी होंगी. पार्किंग की सुविधा भी पर्याप्त मात्रा में होगी. एमपी थिएटर में बर्थडे पार्टी या छोटे कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति भी दी जाएगी. Waste To Wildlife Park

अगले एक महीने में खुलेगा आम जनता के लिए
निर्माण कार्य अंतिम चरण में है और उम्मीद है कि पार्क अगले एक महीने के भीतर आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा. प्रवेश के लिए नाममात्र शुल्क रखा जाएगा, जबकि पार्क में मिलने वाली मनोरंजन की सुविधाएं विविध और आकर्षक होंगी.

दिल्ली-एनसीआर के लोगों को बेसब्री से इंतजार
नोएडा के साथ-साथ दिल्ली, गाजियाबाद, फरीदाबाद और गुरुग्राम के लोगों को इस पार्क के खुलने का बेसब्री से इंतजार है. पार्क जिस तरह से डिज़ाइन और विकसित किया गया है. उससे यह निश्चित है कि यहां आने वाले लोग शानदार यादें और अनुभव लेकर लौटेंगे. Waste To Wildlife Park

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now