Haryana News: हास्य कवि हलचल हरियाणवी सम्मानित

On: November 20, 2025 7:01 PM
Follow Us:
हास्य कवि हलचल हरियाणवी सम्मानित

Haryana News: रेवाड़ी जिले के गांव बीकानेर में जन्मे जाने-माने हास्य-व्यंग्य मंचीय कवि हलचल हरियाणवी को अयोध्या में आयोजित एक साहित्यिक कार्यक्रम में श्रीराम राष्ट्रीय कवि-रत्न सम्मान से अलंकृत किया गया। उक्त जानकारी अयोध्या प्रवास के दौरान उनके साथ रहे कवि दलबीर फूल ने दी। Haryana News

उन्होंने बताया कि जाने-माने समाजसेवी अशोक गोयल के संयोजन में अयोध्या धाम के उदासीन आश्रम में एक विराट कवि सम्मेलन के दौरान हलचल जी को उनके जन्मदिन के अवसर पर उक्त सम्मान से विशेष रूप से अलंकृत किया गया तथा अलीगढ़ के वरिष्ठ रचनाकार रामजीलाल वर्मा का जन्मदिन भी उनके साथ मनाया गया। Haryana News

ये रहे मौजूद: इस अवसर पर देशभर से आए चर्चित कवियों ने काव्य पाठ किया, जिनमें रेवाड़ी से त्रिलोक फतेहपुरी तथा दलबीर फूल भी शामिल रहे। इस साहित्य की यात्रा के दौरान लखनऊ में भी श्री हलचल के सम्मान में कवि गोष्ठी का आयोजन किया गया। Haryana News

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now