Rewari News: धारूहेड़ा में ‘चाय पर चर्चा’ कार्यक्रम : कैबिनेट मंत्री आरती राव ने कार्यकर्ताओं से की मुलाकात

On: November 14, 2025 8:23 PM
Follow Us:
Rewari News: धारूहेड़ा में ‘चाय पर चर्चा’ कार्यक्रम : कैबिनेट मंत्री आरती राव ने कार्यकर्ताओं से की मुलाकात

Rewari News: भारतीय जनता पार्टी धारूहेड़ा कार्यालय (बास रोड) पर बुधवार को ‘चाय पर चर्चा’ कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें हरियाणा सरकार की कैबिनेट मंत्री आरती राव ने कार्यकर्ताओं से संवाद किया। कार्यक्रम में भाजपा रेवाड़ी की जिला अध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली मुख्य रूप से शामिल हुईं।Haryana News

कार्यक्रम का संयोजन नगर पार्षद व भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य मनोज सैनी द्वारा किया गया। बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, सोशल मीडिया टीम, महिला मोर्चा, विभिन्न सामाजिक संगठनों व स्थानीय कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में भाग लिया।Haryana News

कार्यक्रम के दौरान मंत्री आरती राव व डॉ. वंदना पोपली ने कार्यकर्ताओं से संवाद कर क्षेत्र की जरूरतों, चल रहे विकास कार्यों और संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा की। कार्यकर्ताओं ने भी अपनी बात रखी। कैबिनेट मंत्री आरती राव ने कहा कि क्षेत्र के लोगों को जब भी उनकी आवश्यकता होगी वह उनके साथ खड़ी रहेंगी। उन्होंने कहा कि लोगों की जो भी मांगें है सभी को पूरा किया जाएगा।Haryana News

जोनियावास में चार्य पर हुई चर्चा, स्वास्थ्य मंत्री आरती राव का किया गया स्वागत
जोनियावास में चार्य पर हुई चर्चा, स्वास्थ्य मंत्री आरती राव का किया गया स्वागत

कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख पदाधिकारियों में राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष किसान मोर्चा रामपाल यादव,जिला महामंत्री पंडित हिमांशु पालीवाल, कुलदीप चौहान, जिला उपाध्यक्ष धीरज यादव,सुमन चौहान,सावन सैनी (सोशल मीडिया प्रमुख),महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष विनीता पीपल,जिला मीडिया प्रभारी जतिन अरनेजा,cwc सदस्य नीतू चौधरी ,जिला कार्यकारिणी सदस्य नेहा व रीना जिला मंत्री बीर सिंह छावड़ी,जिला कार्यकारिणी सदस्य कृपा जैमिनी,सैनी सभा प्रधान खुशीराम सैनी, सचिव ब्रह्म प्रकाश शामिल रहे।Haryana News

इसके अतिरिक्त मनोनीत पार्षद राजकुमार सैनी, अतर सिंह पांचाल, समाजसेवी ईश्वर सैनी,मनीष सैनी रेवाड़ी सैनी समाज के गणमान्य लोग,विनोद चौधरी, मंडल अध्यक्ष अजीत कोशलिया, मंडल महामंत्री नानक चंद खोला व देवराज,जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा अशोक कौशल्या,पार्षद राहुल जोशी, इंद्रपाल मुकदम, राजेंद्र, लोधी समाज के देवेंद्र लोधी, मोहर सिंह,जनहित कल्याण समिति के प्रधान के.के. पांडे व उनकी टीम भी मौजूद रही।Haryana News

महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष शोभा वर्मा, उत्तराखंड संगठन समाज के प्रधान जितेंद्र नेगी व उनकी टीम, मंडल उपाध्यक्ष डी.के. बंसल, पूर्व पार्षद कृष्ण दायमा सहित कई गणमान्य लोग कार्यक्रम में शामिल हुए।Haryana News

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now