Political News: विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की हार बाद कई दिनों से बाप बेटा चुप थे, लेकिन दिल्ली चुनावों से पहले कांग्रेस पार्टी के पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव और उनके पुत्र, पूर्व विधायक चिरंजीव राव ने वर्तमान सरकार की पोल खोल कर रख दी है। गुरूवार को रेवाड़ी में आयोजित बैठक में उमडी कार्यकर्ताओ की भीड से बाप बेटा गदगद हो गए।
बस फिर था—- माईक से दोनो ने इतने आरोप लगाए कि सब लोग सुनकर चकित रह गए है। दिल्ली में बुधवार हो चुनाव हो चुके है। दिल्ली में केजरीवाल को हराना कांग्रेस ही नही भाजपा के लिए भी चुनोती बनी हुई है।
कांग्रेस के पूर्व मंत्री और उनके पुत्र ने भाजपा और आप के खिलाफ अपने आरोपों से एक बार फिर राजनीति में हलचल मचा दी है। उनके तीखे तेवर और स्पष्ट आरोपों ने भाजपा और सरकार के लिए मुश्किलें बढ़ा दी हैं।
बैठक में पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव और उनके पुत्र, पूर्व विधायक चिरंजीव राव ने वर्तमान सरकार पर गंभीर आरोप लगाया है। आइये आपको बताते है क्या क्या आरोप लगाए गए है।
#स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह को घेरा: कार्यकर्ताओ के भाषण में पूर्व विधायक चिरंजीव राव ने स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली पर गंभीर आरोप लगाए है। उनका आरोप है कि सरकारी अस्पतालों में बड़े घोटाले हो रहे हैं। सब कुछ जानते हुए भी विभगीय अधिकारियो ने चुप्पी साधी हुई है। ईमानदारी का चोला कम तक चलेगा।
#प्रदेश अध्यक्ष पर महिला शोषण: महिला सशक्तिकरण के दावो करने वाली सरकार में आज महिलाओ की दुरूगति हो रही है। पूर्व विधायक चिरंजीव राव ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पर महिला यौन शोषण के आरोपों का जिक्र करते हुए कहा कि यह उनके चरित्र को दर्शाता है। साफ जाहिर जब अध्यक्ष का ये हाल तो दूसरों का क्या होगा। Haryana news
#दिल्ली को लेकर ये लगाया आरोप: चिरंजीव राव ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की गड़बड़ी को साफ कहा कि भाजपा चुनवों को घोटाले करने मे कोई कसर नहीं छोड रही है। कैप्टन ने कहा, “भा.ज.पा. ने महाराष्ट्र और हरियाणा में चुनावों के दौरान हेराफेरी की थी और अब दिल्ली में भी हेराफरी करके सत्ता हासिल करना चाहती है।
#झाडू क्या उठाई, विकास कार्यो पर लगा दी झाडू: कैप्टन अजय सिंह यादव ने रेवाड़ी से भाजपा विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने बडां तज कसा है, “वह झाड़ू उठाकर फोटो खिंचवाने की बजाय असल मुद्दों पर ध्यान दें।” जब से विधायक ने झाडू उठाई तक से विकास कार्यो पर झाडू लगनी शुरू हो गई है।
#हार की सच्चाई: हरियाणा में कांग्रेस भारी बहुमतो जीत रही थी। मीडियो ने साफ दिखा दिया था भाजपा हालत पतली हो गई। बस फिर क्या था जहां पर हार थी वहा पर हैरा फैरी करे अपने अपने मतदान करवाए गए ओर बेईमानी करके जीत दर्ज करवा ली।
#टोपी की आड: चिरंजीव राव ने विधानसभा चुनाव में अपनी हार को लेकर कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान मेवात में एक रोजा इफ्तार पार्टी में मुस्लिम समुदाय की टोपी पहनने को लेकर विरोधियों ने जमकर दुष्प्रचार किया। उन्होंने इसे हार का एक कारण बताया।
#ईवीएम को लेकर ये कहा: पूर्व विधायक चिरंजीव राव ने ईवीएम पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह चुनावों में गड़बड़ी असली कारण ही ईवीएम है। ईवीएम को सैंट करने वाले इन्ही के आदमी है। तो इसमें डालोगें वही तो दिखेगा। ईवीएम से बडा खेल हो रहा है।
#नागरिकों को बेड़ियों में लौटाना शर्मनाक: अगर लोग कुछ कमाने लिए बाहर जाते है। भाजपा ने इस बार इसको पूरा कर दिया है। “यूएसए से भारतीय नागरिकों को हाथों में हथकड़ी और पैरों में बेड़ियां डालकर भारत भेजना बडा शर्मनाक है। सबसे अहम बात यह कि सरकार इस पर चुप क्यों है?” Political News

















