मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

India Trade Fair in Bhiwadi: हरियाणा , महाराष्ट्र, गुजरात, यूपी व पंजाब के राज्यों के 160 उद्योगपति होंगे शामिल

On: September 18, 2025 2:45 PM
Follow Us:
भिवाड़ी में भारत व्यापार मेला कल से, हरियाणा , महाराष्ट्र, गुजरात, यूपी व पंजाब के राज्यों के 160 उद्योगपति होंगे शामिल

India Trade Fair in Bhiwadi: भिवाड़ी केआरएचबी  (RRB Bhiwadi) अरावली विहार मेला ग्राउंड में 19 से 21 सितंबर तक तीन दिवसीय 12वां भारत व्यापार मेला आयोजित होगा। बता दे कि मेला प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक चलेगा। राजस्थान से 127, हरियाणा से 22, महाराष्ट्र से 5, गुजरात व यूपी से 2-2 और पंजाब व एमपी से उद्योगपति भाग ले रहे हैं।India Trade Fair in Bhiwadi

 

लघु उद्योग भारती के तत्वावधान में हो रहे इस मेले में सात राज्यों के करीब 160 उद्योगपति हिस्सा लेंगे। यह मेला एमएसएमई को प्रोत्साहन देने, नए व्यावसायिक अवसर प्रदान करने और औद्योगिक विकास को नई गति देने का बड़ा मंच बनेगा।India Trade Fair in Bhiwadi

यह भी पढ़ें  Yatra: रेवाड़ी में भगवान श्रीजगन्नाथ जी की ऐतिहासिक रथयात्रा धूमधाम से निकाली गई, शहरवासियों ने किया भव्य स्वागत

आयोजन प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक चलेगा। लघु उद्योग भारती इकाई भिवाड़ी के अध्यक्ष सरजीत यादव ने बताया कि मेले में राजस्थान से 127, हरियाणा से 22, महाराष्ट्र से 5, गुजरात व यूपी से 2-2 और पंजाब व एमपी से एक-एक उद्योगपति भाग ले रहे हैं।

 

जानिए मेले का शेड्यूल

19 सितंबर को मेले का शुभारंभ लघु उद्योग भारती के अखिल भारतीय संगठन मंत्री प्रकाश चंद्र की उपस्थिति में होगा। मुख्य अतिथि पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव रहेंगे।

यह भी पढ़ें  भिवाड़ी में विशाल लक्खी मेला 30 को

जबकि इसी दिन विशिष्ट अतिथि के रूप में गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह, तिजारा विधायक बाबा बालकनाथ और बानसूर विधायक देवी सिंह शेखावत मौजूद रहेंगे।India Trade Fair in Bhiwadi

20 सितंबर को शहरी विकास मंत्री झाबर सिंह खर्रा मुख्य अतिथि होंगे जबकि उद्योग मंत्री केके विश्नोई और बहरोड़ विधायक जसवंत यादव विशेष अतिथि रहेंगे।

21 सितंबर को अंतिम दिन वन मंत्री संजय शर्मा मुख्य अतिथि होंगे और रामगढ़ विधायक खुशवंत सिंह विशिष्ट अतिथि रहेंगे।

मेले में 300 से अधिक लेगेगे स्टॉल्स : मेले में 300 से अधिक स्टॉल्स लगाए जाएंगे जिनमें देशभर के निर्माता, वितरक और डीलर अपने उत्पादों की प्रदर्शनी करेंगे। मेले की खासियत वेंडर डेवलपमेंट प्रोग्राम रहेगा जिसमें होंडा, जैगुआर, बीकेटी, इलेक्ट्रॉनिक्स, सेंट गोबेन, अशोक लीलैंड और मेट्सो जैसी कंपनियां उद्यमियों को अपने साथ जुड़ने का अवसर देंगी। वहीं भारतीय रेल और इंडियन डिफेंस जैसी संस्थाए भी विशेष भागीदारी निभाएगी।India Trade Fair in Bhiwadi

Harsh

मै पिछले पांच साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now