Haryana News: (Best24News) धारूहेड़ा : हरियाणा में एक अप्रैल से लागू हुए नए कलेक्टर रेट का असर अब साफ तौर पर देखने को मिल रहा है। शुक्रवार को उपतहसील धारूहेड़ा में रजिस्ट्रियों की संख्या में भारी गिरावट दर्ज की गई और पूरे दिन में मात्र 12 रजिस्ट्रियां ही हो पाईं, जबकि इससे पहले रोजाना 30 से ज्यादा रजिस्ट्रियां होती थी। नए रेट लागू होने के बाद यह पहला दिन रहा जब रजिस्ट्रियों का काम शुरू हुआ, लेकिन संख्या में आई कमी ने राजस्व काफी कम हो गया।PM Modi Haryana visit: इस दिन हरियाणा आएंगे PM Modi, कई प्रोजेक्ट का करेंगे उद्घाटन
बता दे कि प्रॉपर्टी कारोबारियों का कहना है कि कलेक्टर रेट बढ़ने से जमीन और संपत्ति की रजिस्ट्रेशन लागत में इजाफा हुआ है, जिससे खरीदार फिलहाल सौदे करने से बच रहे हैं। कई लोग नए रेट को समझने और बाजार के स्थिर होने का इंतजार कर रहे हैं। इसके चलते रजिस्ट्रेशन ऑफिस में भी पहले जैसी भीड़ नजर नहीं आई। आने वाले दिनों में यदि स्थिति ऐसी ही बनी रहती है तो प्रॉपर्टी बाजार पर इसका सीधा असर पड़ सकता है।Haryana News
सप्ताह में तीन होती है रजिस्ट्री’ बता दे धारूहेड़ा उपतहसील में सोमवार, बुधवार व शुक्रवार को ही रजिस्ट्री होती है। हालांकि बुधवार को नए रेट लागू होने पर सिस्टम में नए रेट अपडेट की समस्या बनी रही इसी के चलते बुधवार को एक भी रजिस्ट्री नहीं हुई। शुक्रवार को नए रेट पर रिजस्ट्री हुई।Haryana NewsLaunch of Dengue Vaccine in India:भारत में डेंगू वैक्सीन लॉन्च की तैयारी तेज जानें पूरी डिटेल
दूसरे दिन नए रेट पर 12 रजिस्ट्री हुई है। पहले से कम काम हुआ है। धीरे धीरे इसकी संख्या बढने की उम्मीद है।
अमित मलिक, नायब तहसीलदार धारूहेड़ा














