Chess Championship: भारत सरकार की नई नेशनल शिक्षा नीति के तहत हरियाणा सरकार द्वारा पंजीकृत हरियाणा शतरंज एसोसिएशन एचसीए द्वारा हलवासिया विदया विहार सीनियर सैकेण्डरी स्कूल भिवानी मे चल रही प्रदेश स्तरीय महिला शक्ति शतरंज चैंपियनशिप सोमवार को संपन्न हुई।Haryana-level Mahila Shakti Chess Championship
भारतीय ओलम्पिक संघ आईओए से मान्यता प्राप्त तथा महाभारत के भीष्म पितामह शक्तिमान मुकेश खन्ना के नेतृत्व वाली भारत सरकार से एकमात्र आयकर छुट प्राप्त हरियाणा शतरंज एसोसिएशन एचसीए के प्रदेश महासचिव ब्रहमचारी कुलदीप शतरंज ने बताया कि दो दिवसीय इस प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में भिवानी, चरखी दादरी, महेन्द्रगढ, रेवाडी, झज्जर, गुडगांव, हिसार, रोहतक, गोहाना, बहादूरगढ, जीन्द समेत प्रदेश से कई जिलों से खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। सोमवार को सेमीफाइनल व फाइनल मुकाबले कराए गए। Haryana-level Mahila Shakti Chess Championship
विजेताओं का प्रदेश शतरंज टीम में चयन, अब नेशनल स्तर पर बिछेगी शतरंज की बिसात –
पेरिस इंटरनेशनल ओलम्पिक से शतरंज एशिया महाद्वीप के महासचिव ब्रह्मचारी कुलदीप शतरंज ने बताया कि इस प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेता खिलाडियों का प्रदेश शतरंज टीम में चयन किया गया। चयनित खिलाडी नेशनल शतरंज प्रतियोगिता में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।
शिवम स्कूल लोहानी की अवनि तंवर ने केएम स्कूल के अथर्व तंवर को पराजित किया। हलवासिया स्कूल की भाविका शर्मा ने मनन को, याशी ने अनिष्का, तेजस्वी ने गर्वित, कौशल ने अर्पिता, कनिष्क सोनी ने कार्तिक मेहता, अर्जुन ने साहिल को जबरदस्त तरीके से परास्त किया। प्रणय ने विहान आचार्य तथा हिमेश ने अंशुल तथा वंशिका ने कृषिव को हराया।Haryana-level Mahila Shakti Chess Championship
ये रहे विजेता – Haryana-level Mahila Shakti Chess Championship
अंडर-13 आयुवर्ग में अर्जुन, कनिष्क, कौशल, मनन संयुक्त रूप से पहले से चौथे स्थान पर विजेता रहे। वहीं, अंडर-19 आयुवर्ग में वैश्य मॉडल स्कूल के प्रणय, केएम स्कूल से विहान आचार्य, अंशुल, वंशिका, आर्यन संयुक्त रूप से पहले से पांचवे स्थान पर विजेता रहे।
Chess Championship”: लडकियों के अंडर-13 आयुवर्ग में केएम स्कूल की अर्पिता, शिवम स्कूल लोहानी की अवनि तंवर, याशी, भाविका शर्मा, अनिष्का संयुक्त रूप से पहले से पांचवे स्थान पर विजेता रही। अंडर 19 वर्ग में वंशिका विजेता रही।Haryana-level Mahila Shakti Chess Championship
समापन अवसर पर पेरिस इन्टरनेशनल ओलम्पिक से शतरंज एशिया महादीप के महासचिव ब्रहमचारी कुलदीप शतरंज, हलवासिया स्कूल प्रशासक डॉ शमशेर अहलावत, प्रिंसिपल विमलेश आर्य, सुमन तंवर, शालू वर्मा प्रजापति, जिला बाल संरक्षण अधिकारी नील कमल, सोनू कौशिक, रेखा सोनी, रेणु मलिक, पूनम गर्ग, सुमन देवी, मनोज अत्री, सुनील वर्मा नंबरदार सहित कई अन्य अधिकारी व टीचर मौजूद रहे। इस चैंपियनशिप की सारी जानकारी एचसीए की वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट इंडियनचेस डॉट ओआरजी से लाईव देखी जा सकती हैं।

















