मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Weather Alert: हरियाणा दिल्ली व एनसीआर में फिर बदला मौसम का मिजाज, इस दिन होगी झमाझम बारिश्

On: January 28, 2026 6:07 PM
Follow Us:
IMD ALERT

Weather Alert: उत्तर भारत में इन दिनों मौसम ने अचानक करवट ले ली है। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों में लगातार बारिश के चलते तापमान में एक बार फिर गिरावट दर्ज की जा रही है। इसका असर हरियाणा में भी साफ तौर पर देखने को मिला है, जहां 27 जनवरी को कई जिलों में बारिश के साथ तेज ओलावृष्टि हुई।Weather Alert

भिवानी, करनाल, पानीपत, रोहतक, हिसार, फतेहाबाद, नारनौल, अंबाला, यमुनानगर और झज्जर जिलों में जमकर ओले गिरे। भिवानी, रोहतक, हिसार और यमुनानगर में ओलावृष्टि के बाद खेतों और सड़कों पर बर्फ की सफेद चादर बिछ गई, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ और कई जगह फसलों को नुकसान भी पहुंचा।

यह भी पढ़ें  Haryana: कांग्रेस के घोषणा पत्र के सामने Modi की गारंटी फेल: भूपेंद्र सिंह हुड़्डा

तापमान में भी गिरावट दर्ज: मौसम में आए इस बदलाव के कारण तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। 27 जनवरी को करनाल जिले में अधिकतम तापमान 21.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि गुरुग्राम जिले में न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो प्रदेश में सबसे कम रहा।

Weather Alert हरियाणा के सोनीपत, कुरुक्षेत्र, रेवाड़ी, गुरुग्राम, पंचकूला, नूंह और फरीदाबाद जिलों में भी बारिश दर्ज की गई। मंगलवार सुबह हरियाणा का औसत तापमान करीब 12 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि अंबाला में सुबह का तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में सुबह के समय बारिश की संभावना 100 प्रतिशत बनी हुई है और हवा की गति लगभग 2 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें  ओला ने फिर किया धमाका, लॉच किया सस्ता स्कूटर, जानिए S1 Air स्कूटर की कीमत व फीचर्स

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 28 जनवरी को भी मौसम इसी तरह ठंडा और बारिश वाला बना रह सकता है। वैज्ञानिकों का कहना है कि 29 और 30 जनवरी को मौसम कुछ हद तक शुष्क रहेगा, लेकिन ठंड का असर बना रहेगा। इसके बाद 31 जनवरी को पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम में फिर बदलाव देखने को मिलेगा ।

मौमस विभाग के अनुसार 1 फरवरी से दोबारा बारिश के आसार बन रहे हैं। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक इस दौरान तापमान का कम रहना रबी फसलों के लिए लाभदायक साबित हो सकता है, जिससे गेहूं, सरसों और चने की फसलों को मजबूती मिलेगी।

यह भी पढ़ें  PM Modi आज इस शहर को देंगे 47,573 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, यहां पढें पूरा शेड्यूल

घने कोहरे और कोल्ड वेव की संभावना: भारतीय मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में घने कोहरे और कोल्ड वेव की संभावना भी जताई है। खासकर ग्रामीण और खेतों वाले इलाकों में तरल रसायनों के जमने से पाला पड़ने की आशंका है, जिससे सुबह के समय सड़कों और फसलों पर कोहरा और पाले की स्थिति बन सकती है। मौसम विभाग के अनुसार 31 जनवरी को दिन में मौसम अपेक्षाकृत साफ रह सकता है, लेकिन रात के समय पश्चिमी विक्षोभ के असर से एक बार फिर मौसम बदलने के संकेत हैं।

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now