Haryana News: हरियाणा के 123 कॉलेजों में खुलेंगे वीटा मिल्क बूथ! जानें कैसे और कब मिलेगा फायदा

On: March 21, 2026 11:32 PM
Follow Us:
Vita Milk booths will open in 123 colleges of Haryana! Know how and when you will get the benefit

Haryana News:  उच्च शिक्षा निदेशालय (डीएचई) ने प्रदेश के 123 कॉलेजों में वीटा मिल्क बूथ खोलने की तैयारी कर ली है। इसके लिए इन सभी कॉलेजों को सर्कुलर भेजकर प्रस्ताव मांगे गए हैं।

प्रस्ताव मिलने के बाद उनके आधार पर इन कॉलेजों में ये बूथ खोले जाएंगे। आपको बता दें कि यह शुरुआती चरण में है, मंजूरी के बाद कॉलेजों में ये बूथ खोले जाएंगे। इसको लेकर कॉलेजों में हलचल है और प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है।Haryana News

इसके लिए डीएचई को हरियाणा सरकार के निगम विभाग के आयुक्त एवं सचिव की ओर से एक पत्र मिला था। जिसमें इन बूथों को खोलने के लिए प्रस्ताव मांगे गए थे। आपको बता दें कि सरकार प्रदेश भर में 350 बूथ खोलने की तैयारी कर रही है।Haryana News

हरियाणा सरकार ने बजट के दौरान इसकी घोषणा की थी। इसमें सरकारी कॉलेज, विभाग, बोर्ड, निगम, संस्थान, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, निकाय आदि शामिल होंगे।

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now