मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Virat Hindu Conference in Dharuhera: संस्कृति, परंपरा और राष्ट्र की रक्षा के लिए एकजुट होने का किया आह्वान

On: February 8, 2026 3:19 PM
Follow Us:
धारूहेड़ा: सोहना रोड स्थित ज्योतिबा फुले पार्क अंबेडकर बस्ती की ओर से रविवार को विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया।

धारूहेड़ा: सोहना रोड स्थित ज्योतिबा फुले पार्क अंबेडकर बस्ती की ओर से रविवार को विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। सुबह पहले महिलाओ की ओर से कलश यात्रा निकाली गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता महंत हरि सिंह ने की। इस मौक पर आरएसएस के जिला कार्यवाहक प्रकाश  का बोधिक रहा ।Virat Hindu Conference in Dharuhera

HINDU SAMELAN DHR 3
उन्होंने हिन्दू समाज से संगठित होकर अपनी संस्कृति, परंपरा और राष्ट्र की रक्षा के लिए एकजुट होने का आह्वान किया। इस मौके पर युवाओं से सामाजिक कुरीतियों को दूर करने, राष्ट्र निर्माण में भागीदारी निभाने और समाज सेवा के कार्यों में आगे आने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि हिंदू सम्मेलन समाज को एकजुट करने, सामाजिक समरसता को मजबूत करने और सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण के उद्देश्य से 100 साल पूरे होने पर विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित किया गया है।Virat Hindu Conference in Dharuhera

किया सम्मानित: इस मौके पर अशुं, हिमांशी व विदान खेलों में प्रतिभा दिखाने वाले, किसान रत्न अवार्डी यशपाल को खेती में किसानो को जागरूक करने तथा रोहित व धवन को योगा में अवार्ड जीतने पर हिंदू सम्मेलन में सम्मानित किया गया।

इस मौके हिन्दू समाज की एकता, सांस्कृतिक चेतना, राष्ट्रवाद और सामाजिक संगठन पर विस्तृत विचार-विमर्श हुआ। इस मौके पर नपा उपचेयरमेन अजय जांगडा, कार्यक्रम संयोजक सुभाष सैनी, डा प्रवीण, मंगल अग्रवाल, सबूेदार चंद्रबोस, धर्मपाल, अजीत यादव, जनार्दन, भगवान राठौड़, देशराज शर्मा, अजय त्रिपाठी अनिल, अरूण आदि मौजूद रहे।
धारूहेड़ा: हिंदू सम्मेलन में सम्मानित करते हुए

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now