Aaj Ka Rashifal: रोजाना का राशिफल ग्रह–नक्षत्र और पंचांग की गणना पर आधारित होता है। इससे हमें यह पता चलता है कि आज का दिन नौकरी, व्यापार, धन, परिवार, सेहत और रिश्तों के मामले में कैसा रहेगा। रोज का राशिफल पढ़कर आप अपने दिन की योजना बेहतर तरीके से बना पाते हैं और आने वाली चुनौतियों व अवसरों के लिए तैयार रहते हैं।
मेष
आज आपका सम्मान और यश बढ़ेगा। किसी काम में जल्दबाजी न करें। आर्थिक स्थिति को लेकर कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं। पार्टनरशिप में काम अच्छा चलेगा। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम की तैयारी होगी और नए रोजगार के अवसर मिलेंगे।
वृषभ
आज आप जिम्मेदारी से काम करेंगे। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा और तनाव कम होगा। संतान की ओर से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। काम में फोकस बनाए रखें।
मिथुन
वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। निर्णय सोच–समझकर लें। संतान पर जरूरत से ज्यादा दबाव न डालें। किसी जरूरतमंद की मदद करने का मौका मिलेगा। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।
कर्क
आय और खर्च में संतुलन जरूरी है। पुराने अधूरे काम पूरे होंगे। जीवनसाथी के साथ समय अच्छा बीतेगा। संतान से किसी बात पर हल्का विवाद हो सकता है।
सिंह
आज विरोधियों से सावधान रहें। बिजी रहने के कारण काम टाल सकते हैं, जिससे परेशानी बढ़ेगी। नई संपत्ति खरीदने का योग है। मन की कोई इच्छा पूरी हो सकती है।
कन्या
किसी भी काम में जल्दबाजी न करें। मेहनत ज्यादा होगी, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है। प्रेम जीवन बेहतर चलेगा। पैसे के लेनदेन में सावधानी रखें।
तुला
वाद–विवाद से दूर रहें। धन कमाने के नए मौके मिलेंगे। परिवार में चल रही परेशानी बातचीत से दूर होगी। भूमि–संबंधी मामलों में तनाव बढ़ सकता है।
वृश्चिक
पुराने निवेश से फायदा मिलेगा। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा का प्लान बन सकता है। माता–पिता का सम्मान करें और किसी जिम्मेदारी को पूरा करें।
धनु
आज सावधानी जरूरी है। कार्यक्षेत्र में मन अशांत रहेगा। बैंक से लिया जाने वाला कर्ज मिल सकता है। संतान की संगति पर ध्यान दें। रुका धन वापस मिलने की संभावना है।
मकर
दिन अनुकूल रहेगा। पार्टनरशिप में काम लाभ देगा। सरकारी कामों में सफलता मिल सकती है।

















