मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Atal Pension Yojana: इन लोगों को मिलेगी हर महीने मिलेंगे 5000 रूपए पेंशन, ऐसे उठाएं योजना का लाभ

On: May 11, 2025 12:43 PM
Follow Us:
Atal Pension Yojana

 Atal Pension Yojana: अटल पेंशन योजना (Atal Pension Yojana – APY) केंद्र सरकार की एक लोकप्रिय सामाजिक सुरक्षा योजना है, जिसे खासकर असंगठित क्षेत्र के लोगों के लिए शुरू किया गया था. इसका संचालन पेंशन फंड विनियामक और विकास प्राधिकरण (PFRDA) द्वारा किया जाता है. Atal Pension Yojana

कौन कर सकता है आवेदन?

इस योजना में 18 से 40 वर्ष की आयु के सभी बैंक खाताधारक, जो आयकरदाता नहीं हैं. आवेदन कर सकते हैं. ग्राहक द्वारा किए गए योगदान के आधार पर 60 वर्ष की आयु के बाद मासिक पेंशन दी जाती है. Atal Pension Yojana

यह भी पढ़ें  Toll Tax  को फिर आया नया अपडेट, अब इनको नही देना होगा टैक्स

कितनी पेंशन मिलती है?
योजना के तहत ग्राहक को ₹1000, ₹2000, ₹3000, ₹4000 या ₹5000 प्रति माह की गारंटीकृत न्यूनतम पेंशन मिलती है. यह तय पेंशन ग्राहक द्वारा चुने गए योगदान पर निर्भर करती है, जो मासिक, तिमाही या अर्धवार्षिक आधार पर किया जा सकता है.

यह भी पढ़े:
used car selling tips
पुरानी कार बेचने से पहले करें ये 5 काम, मनचाही कीमत देने को तैयार होगा खरीदार Used Car Selling Tips

मृत्यु के बाद क्या विकल्प है?

अगर ग्राहक की 60 वर्ष से पहले मृत्यु हो जाती है, तो उसका जीवनसाथी अंशदान जारी रख सकता है. ताकि 60 वर्ष पूरे होने पर तय पेंशन मिल सके. यदि जीवनसाथी नहीं है, तो नॉमिनी को एकमुश्त राशि दी जाती है.

यह भी पढ़ें  Breaking News: अदाणी विद्या मंदिर के वत्सल को मिला टॉप IIM में दाखिला

निकासी की प्रक्रिया
कुछ शर्तों के तहत ग्राहक योजना से बाहर भी निकल सकते हैं. लेकिन इस स्थिति में सरकारी योगदान और उस पर मिलने वाला ब्याज काट लिया जाता है. यह केवल विशेष परिस्थितियों में लागू होता है. Atal Pension Yojana

APY में अब तक कितने लोग जुड़े?
29 अप्रैल 2025 तक इस योजना से 7.66 करोड़ से अधिक लोग जुड़ चुके हैं, जिनमें से करीब 47% महिलाएं हैं. यह योजना देश के 8 लीड बैंकों सहित 60 से अधिक बैंकों और स्टेकहोल्डर्स द्वारा चलाई जा रही है.

Best24News

ताज़ा हिंदी खबरों का विश्वसनीय स्रोत — Best24News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, शिक्षा और टेक्नोलॉजी से जुड़ी हर जरूरी अपडेट। हम देते हैं तेज़, सटीक और निष्पक्ष खबरें, वह भी सरल और स्पष्ट भाषा में, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now