मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Mousum Update: दिल्ली में 104 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफान! पंजाब के इन जिलों में होगी तगड़ी बारिश

On: June 16, 2025 12:30 PM
Follow Us:
Storm with a speed of 104 kmph in Delhi! There will be heavy rain in these districts of Punjab

Mousum Update: उत्तर भारत में शनिवार रात से मौसम ने करवट ली। दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल और उत्तराखंड के कई इलाकों में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि हुई। दिल्ली में रविवार सुबह-सुबह 104 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चली। इससे तापमान में गिरावट आई और लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली।

21 जून तक तेज हवा और बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने 21 जून तक दिल्ली समेत उत्तर भारत में तेज हवा और बारिश की संभावना जताई है। कई इलाकों में ओले भी गिरे। राजधानी में येलो अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली में तेज आंधी के कारण कई जगहों पर पेड़ गिर गए और आरके पुरम में करंट लगने से दो लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा पीतमपुरा में बिजली के खंभे में आग लगने से कई वाहन जल गए। सफदरजंग एन्क्लेव में मोबाइल टावर गिर गया।Mousum Update

यह भी पढ़ें  धारूहेड़ा में ट्यूशन गया लापता हुआ मासूम, अपहरण का मामला दर्ज

बिहार में कैसा रहेगा मौसम?

बिहार के पटना और आसपास के इलाकों में तेज हवा और हल्की बारिश हुई। उत्तर बिहार में 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं और आंधी-तूफान का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। पंजाब के कई जिलों में बारिश भी हुई। वहां 21 जून के बाद मानसून आ सकता है। हिमाचल में कुछ जगहों पर बर्फबारी और बारिश हुई। उत्तराखंड और राजस्थान में भी तेज हवा और बारिश की चेतावनी जारी की गई है। उत्तर प्रदेश में आंधी-तूफान और बिजली गिरने से 30 लोगों की मौत हो गई। वहीं कानपुर में गर्मी से 7 लोगों की मौत हो गई। मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिनों में बारिश जारी रहेगी और लू का असर अब कम हो गया है।Mousum Update

यह भी पढ़ें  CBSE बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं को लेकर आया बडा अपडेट, जानिए ​कब शुरू होगी परीक्षाए

 

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now