Sali Video: नहाने गई थी साली जीजा ने रिकॉर्ड कर लिया वीडियो, फिर करने लगा ये काम

On: March 21, 2026 10:14 PM
Follow Us:
Sali Video

Sali Video: जीजा ने साली का नहाते समय वीडियो बना लिया। इसके बाद वीडियो दिखाकर उसके साथ दुष्कर्म कर लिया। जब पीड़ित ने इसका विरोध जताते हुए उसके स्वजन को यह बात बताई तो उन्होंने उल्टा उसे गाली गलौज करते हुए धमकी दे दी। पुलिस ने इस मामले में जीजा पर दुष्कर्म तथा अन्य पर धमकी और गाली गलौज कर मुकदमा दर्ज किया है।

गंगनहर कोतवाली पुलिस को दी तहरीर

उत्‍तर प्रदेश के गाजियाबाद निवासी एक नाबालिग किशोरी की बहन की ससुराल रुड़की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में है। किशोरी ने गंगनहर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। जिसमें बताया कि वह कुछ समय पहले अपनी बहन की ससुराल में रहने के लिए आई थी।

नहाते समय जीजा ने बनाया वीडियो

इसी दौरान बाथरूम में नहाते समय उसके जीजा रजत ने उसका अश्लील वीडियो बना लिया। अश्लील वीडियो बनाकर जीजा ने उसके साथ दुष्कर्म किया। यह बात किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।

गाली गलौज करते हुए दी धमकी

आरोप लगाया कि इसके बाद वह अपनी मनमानी करता रहा। इसी बीच परेशान होकर उसने यह बात अपनी बहन और उसके ससुरालियों को बता दी। आरोप लगाया कि बहन के ससुरालियों ने उसे गाली गलौज करते हुए उसे उल्टा धमकी दे दी।

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

इस बात से परेशान होकर पीड़ित ने गंगनहर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। गंगनहर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक एश्वर्य पाल ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में बहनोई रजत पर दुष्कर्म तथा अभय, राजू और ऋषिपाल आदि पर धमकी और गाली गलौज का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

Leave a Comment