मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Rewari News: अलवर बाइपास पर बना अवरोधक टूटा, धारूहेड़ा हुआ पानी पानी… देखिए वीडियो

On: September 2, 2025 8:02 PM
Follow Us:
अलवर बाइपास पर बना अवरोधक टूटा, धारूहेड़ा हुआ पानी पानी देखिए वीडियो

Rewari News: रेवाड़ी जिले में बीते दो दिनों से लगातार बारिश का दौर जारी है। सोमवार की रातभर रुक-रुक कर हुई वर्षा के बाद मंगलवार को सुबह से ही बारिश तेज हो गई। जिला प्रशासन की रिपोर्ट के अनुसार, मंगलवार सुबह आठ बजे तक जिले में औसतन 50 मिलीमीटर से अधिक वर्षा दर्ज की जा चुकी थी।Bhiwadi News

बता दे कि पिछले 24 घंटे में औसत 50 एमएम से अधिक वर्षा दर्ज की गई, पाल्हावास में सबसे अधिक 55 एमएम, धारूहेड़ा और बावल में भी भारी बारिश हुई। वहीं धारूहेड़ा में अलवर बाइपास पर बनाया गया रैप से पानी ओवरफलो होकर धारूहेड़ा की ओर से पहुंच रहा है जिससे धारूहेड़ा हालत खराब हो गई है। चारों ओर पानी भरने से सड़कों पर तालाब जैसे हालात बन गए हैं और आवागमन प्रभावित हुआ है।Bhiwadi News

 

यह भी पढ़ें  Haryana News: भिवानी और कोरियावास कालेज को मिली MBBS की 200 सीटे: आरती राव

Rewari News” जानिए कहां कितनी हुई बारिश: दो दिन से खूब बारिश हो रही है। हरियाणा के रेवाडी जिले विभिन्न इलाकों में बारिश का असर अलग-अलग रहा।

  • पाल्हावास में 55 एमएम
  • धारूहेड़ा में 43.5 एमएम
  • रेवाड़ी शहर में 43 एमएम
  • मनेठी में 42.4 एमएम
  • बावल में 42 एमएम
  • नाहड़ में 39 एमएम
  • कोसली में 32 एमएम
  • डहीना में 28 एमएम

फसले हुई खराब: गांवों में खेतों में पानी भरने से बाजरा की कटाई पर असर पड़ा है। कई जगहों पर खड़ी फसल खराब हो चुकी है। किसानों का कहना है कि यदि बारिश का यही सिलसिला जारी रहा और फसल जमीन पर बिछ गई तो उनकी मेहनत पूरी तरह से बर्बाद हो जाएगी। वहीं प्रशासन की ओर से जलभराव की स्थिति से निपटने के लिए पंपिंग और ड्रेनेज की व्यवस्था की जा रही है।

अवरोधक टूटा: पानी के तेज बहाव के चलते अब भिवाडी का पानी ओवरफलो होकर धारूहेड़ा में पहुचं रहा है। जिसके चलते धारूहेड़ा के सेक्टर व सडके जलगग्न हो गई है। अगर इसी तरह बारिश जारी रही तो बाढ जैसी हालात हो सकती है।

Harsh

मै पिछले पांच साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now