अप्रैल से इन लोगों को नहीं मिलेगा राशनअप्रैल से इन लोगों को नहीं मिलेगा राशन

Ration card new rule: राशन कार्ड योजना देश के गरीब नागरिकों को सस्ते में राशन उपलब्ध कराने के लिए चलाई जाती है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य गरीब परिवारों को सस्ते में राशन उपलब्ध कराना है। राशन कार्ड योजना में भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए सरकार के द्वारा एक नया नियम बनाया गया है जिसका पालन सभी राशन कार्ड धारकों को करना होगा।

इन लोगों को नहीं मिलेगा राशन (Ration card new rule)

केंद्र सरकार के द्वारा स्पष्ट रूप से कह दिया गया है कि जो लोग ई केवाईसी नहीं कराए हैं उन्हें अब राशन का लाभ नहीं मिलेगा। सरकार के द्वारा कई बार ई केवाईसी की डेडलाइन बढ़ाई गई लेकिन ई केवाईसी की प्रक्रिया अभी तक बहुत लोगों ने पूरी नहीं की है जिसके बाद सरकार ने फैसला लिया है कि ई केवाईसी नहीं करने वाले लोगों का नाम राशन कार्ड की लिस्ट से हटा दिया जाएगा।

लिस्ट से हटेगा ई केवाईसी नहीं करने वाले लोगों का नाम

जिन लोगों ने तय डेडलाइन में ई केवाईसी की प्रक्रिया पूरी नहीं की है उन लोगों का नाम राशन कार्ड की लिस्ट से हटा दिया जाएगा। राशन कार्ड योजना में कई बार फ्रॉड का मामला सामने आया है जिसके बाद सरकार ने फैसला किया कि सभी लोगों की ईकेवाईसी कराई जाएगी।

कई लोगों की मृत्यु हो चुकी है और उनके नाम पर अभी भी राशन उठाया जा रहा है। इन सभी फ्रॉड को रोकने के लिए सरकार के द्वारा राशन कार्ड योजना ई केवाईसी की प्रक्रिया जरूरी कर दी गई है। सरकार के द्वारा कई बार डेडलाइन में बढ़ोतरी की गई लेकिन अभी तक कई लोगों ने ई केवाईसी की प्रक्रिया पूरी नहीं की है जिसके बाद सरकार ने फैसला लिया है कि अप्रैल के महीने से इन लोगों को राशन नहीं दिया जाएगा।

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

Also Read:Haryana News: वाटर कूल्लर लगा नहीं ओर केंपर कर दिए बंद…..​आंदोलन पर उतरे बिजली कर्मचारी

कैसे कराएं ई केवाईसी

आप अगर ई केवाईसी की प्रक्रिया पूरी करना चाहते हैं तो अपने नजदीकी राशन डीलर के पास जाएं वहां ईकेवाईसी की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी और आप चाहे तो ऑनलाइन भी केवाईसी की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

Also Read:Haryana Weather News: हरियाणा में आज होगी भारी बारिश, गुरुग्राम, पलवल सहित इन जिलों में रेड अलर्ट जारी

By Best24News

Harsh Chauhan - Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं।

BREAKING NEWS
Latest News • Haryana News • Rewari News • Dharuhera Updates • Breaking News • Local News • Weather Alert • Crime News •