मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Old Age Pension Hike: बुजुर्गों को अब 3500 रुपये मिलेगी पेंशन, सरकार ने की घोषणा

On: May 23, 2025 7:47 PM
Follow Us:
Old Age Pension Hike

Old Age Pension Hike: ओडिशा सरकार ने राज्य के वृद्धजनों और गंभीर रूप से दिव्यांग नागरिकों के लिए बड़ी राहत की घोषणा की है। सरकार ने उनकी मासिक पेंशन राशि बढ़ाकर 3500 रुपये कर दी है। यह नई पेंशन दर जनवरी 2025 से लागू मानी जाएगी और जून 2025 तक सभी पात्र लाभार्थियों को इसका लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।

सामाजिक सुरक्षा एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की निदेशक और आईएएस नियति पटनायक ने सभी जिला सामाजिक सुरक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर निर्देश दिया है।

यह भी पढ़ें  Haryana News: हरियाणा में 15 लाख किसानों को मिलेगी बड़ी राहत, साझे खाते की जमीन को लेकर सैनी सरकार ने लिया ये बड़ा फैसला

इसमें उन्होंने कहा है कि 80 वर्ष या उससे अधिक आयु वाले वृद्धजन और 80 प्रतिशत या उससे अधिक दिव्यांगता वाले पात्र लाभार्थियों की सूची तैयार कर शीघ्र विभाग को भेजी जाए।

इस पत्र की एक प्रति राज्य के सभी जिलापालों को भी सूचनार्थ भेजी गई है ताकि वे जिला स्तर पर समुचित समन्वय कर इस आदेश के क्रियान्वयन में सहयोग कर सकें। पात्र लाभार्थियों की सूची परिशिष्ट-अ के अनुसार तैयार कर अनुमोदन हेतु विभाग को भेजना अनिवार्य किया गया है।

यह भी पढ़ें  Accident at Rewari: सडक हादसे में दो की मौत, कई घायल

सम्मानजनक जीवन के लिए सहायता

सरकार का मानना है कि यह पेंशन वृद्धजनों और दिव्यांगों को सम्मानपूर्वक जीवन यापन में सहायता प्रदान करेगी। पेंशन वृद्धि का सीधा लाभ समाज के सबसे जरूरतमंद वर्ग को मिलेगा। यह निर्णय राज्य सरकार की जनकल्याणकारी प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

 

Best24News

ताज़ा हिंदी खबरों का विश्वसनीय स्रोत — Best24News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, शिक्षा और टेक्नोलॉजी से जुड़ी हर जरूरी अपडेट। हम देते हैं तेज़, सटीक और निष्पक्ष खबरें, वह भी सरल और स्पष्ट भाषा में, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now