मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana News: NCB Rewari की टीम ने नशे के खिलाफ चलाया जागरूकता अभियान

On: June 27, 2025 6:17 PM
Follow Us:
एनसीबी की टीम ने नशे के खिलाफ चलाया जागरूकता अभियान

Haryana News: रेवाड़ी जिले के गांव खलियावास में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की टीम द्वारा नशे के खिलाफ एक जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य समाज को नशे की लत और इसके दुष्परिणामों के प्रति सतर्क करना था। कार्यक्रम का आयोजन खलियावास सामुदायिक भवन में किया गया, जहां बड़ी संख्या में बुजुर्ग, युवा और अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।

इस मौके पर एनसीबी यूनिट रेवाड़ी के इंचार्ज निरीक्षक नीरज कुमार ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए बताया कि नशा एक सामाजिक दीमक की तरह हमारे युवाओं और समाज को खोखला कर रहा है।

यह भी पढ़ें  Haryana News: जिला परिवेदना समिति की बैठक आज रेवाडी में : DC

उन्होंने कहा कि इसे केवल पुलिस या सरकार की जिम्मेदारी मानना पर्याप्त नहीं, बल्कि पूरे समाज को मिलकर इसमें भागीदारी निभानी होगी। नशा एक ऐसी कुरीति है जो हमारे गांवों, गलियों और घरों तक पहुंच चुकी है, और इससे छुटकारा पाने के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं।

नीरज कुमार ने नशा विरोधी अभियानों जैसे “नशा मुक्त जीवन – नायाब जीवन”, नमक लोटा अभियान और साइक्लोथोन जैसे उदाहरणों का उल्लेख करते हुए लोगों से इन पहलों से जुड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि हरियाणा एनसीबी, राज्य पुलिस और केंद्र सरकार मिलकर प्रदेश को नशा मुक्त बनाने के लिए गंभीरता से कार्य कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें  Bhiwadi: कंपनी श्रमिक डाक्टर के सरकारी क्वाटर में चला रहा अस्पताल....

कार्यक्रम के दौरान यह भी बताया गया कि नशे की बिक्री की किसी भी जानकारी को भारत सरकार के टोल फ्री नंबर 1933, ऑनलाइन पोर्टल ncbmanas.gov.in या हरियाणा एनसीबी नंबर 90508-91508 व रेवाड़ी इंचार्ज के नंबर 9813136557 पर बेझिझक साझा किया जा सकता है।

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now