Murder News: यूपी के भाजपा नेता का राजस्थान के बहरोड में मर्डर, जानिए कौन है हत्यारे, पुलिस को मिला अहम सुराग

On: March 21, 2026 9:10 PM
Follow Us:
नौ लाख कीमत का जनरेटर साढ़े तीन लाख रुपये में देने को कहकर यूपी से राजस्थान बुलाए

Murder News:   उत्तर प्रदेश में बलिया के भाजपा नेता एवं मोटरसाइकिल एजेंसी संचालक अशोक सिंह व उनके मैकेनिक विकास कुमार के अपहरण के बाद हत्या के आरोपितों की पुलिस ने पहचान कर ली गई है।Murder News

 

पुलिस अभी तक किसी भी आरोपित को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। पुलिस की पांच टीमों का गठन किया गया है। पुलिस टीम संभावित स्थानों पर छापामारी कर रही है।

ऐसे खेला खेल: बत उत्तर प्रदेश के बलिया में अघैला गांव के रहने वाले भाजपा नेता एवं बाइक एजेंसी संचालक 53 वर्षीय अशोक सिंह की 16 सितंबर को बहरोड क्षेत्र के कुछ लोगों से नौ लाख कीमत का जनरेटर साढ़े तीन लाख रुपये में देने की बात कही। बहरोड क्षेत्र में आने के 21 सितंबर के बाद से दोनों लापता थे।

पहले गुरुग्राम फिर कोटपुतली में घुमाया
शाहजहांपुर एसएचओ मनोहर लाल मीणा ने बताया कि उत्तर प्रदेश से आने के बाद दोनों को एक-दो दिन तक अलग-अलग क्षेत्रों में घुमाया गया। कभी गुरुग्राम तो कभी कोटपूतली क्षेत्र में ले जाया गया।

मोबाइल लोकेशन ट्रेस करने पर बलिया पुलिस को पहले कोटपूतली और बहरोड़ के इलाके में लोकेशन मिली, लेकिन शाहजहांपुर पहुंचने से पहले ही उनका मोबाइल बंद हो गया। ऐसे में शहजहांपुर एरिया में ही बलिया पुलिस के साथ मिलकर सर्चिंग की गई।

बेटे से आखिरी बार तीन लाख रुपये ट्रांसफर कराये
मृतक अशोक सिंह के भाई आईआरएस अधिकारी निर्भय नारायण सिंह ने सबसे पहले रेल भवन नई दिल्ली के पुलिस थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वहीं दूसरी तरफ स्वजन ने बलिया पुलिस को भी शिकायत दी।Murder News

बलिया पुलिस ने मोबाइल लोकेशन व अन्य जानकारी के आधार पर शाहजहांपुर पुलिस से संपर्क किया। दोनों टीमों की संयुक्त जांच में गांव सांसेडी और जौनायचा खुर्द सीमा के बीच स्थित दो अलग-अलग कुओं से क्षत-विक्षत हालत में दोनों के शव बरामद कर लिए।

यहां मिली डेड बोडी: 23 सितंबर को दोनों के शव शाहजहांपुर थाना क्षेत्र के गांव सांसेडी और जौनायचा खुर्द के कुओं से क्षत-विक्षत हालत में बरामद किए थे। एजेंसी संचालक ने अपने बेटे पुलिस को बताया था कि उनके पिता ने फोन पर बताया था कि वह कुछ लोगों के साथ उनकी बोलेरो गाड़ी में है।Murder News

इसके बाद पुलिस ने अपनी जांच का दायरा आसपास बढ़ा दिया। इसके बाद आरोपितों की पहचान हुई। अब पुलिस ने आरोपितों की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए है।

आरोपितों की पहचान कोटपूतली-बहरोड जिले के गांव जखराना के रहने वाले अजीत, गुआना के रहने वाले राकेश, मंजीत व नितिन उर्फ खोटा, रायसराना के रहने वाले नरबीर व जटगावडा के रहने वाले इंद्रजीत उर्फ कोतवाल के रूप में हुई है।Murder News

 

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

और पढ़ें

Haryana News

Haryana News: हरियाणा में पशुओं से इंसानों में फैलने वाली बीमारियों पर लगेगी रोक, CM सैनी ने बनाया खास प्लान, जाने पूरी खबर

MISSING

Haryana crime: ITI छात्रा रेवाड़ी से फरार, घर से ले गई 20000 नगदी व जेवरात

Haryana Land Price Hike

Haryana Land Price Hike: 1 अप्रैल से हरियाणा में जमीन खरीदना होगा काफी महंगा, 75% तक बढ़ जाएंगे रेट, इन इलाकों में सबसे महंगी होगी जमीन

हरियाणा में अब राशन वितरण योजना में नहीं होगा भ्रष्टाचार, राज्य के सभी राशन वितरण केंद्रों पर लागू होगी ये व्यवस्था

Haryana News: हरियाणा में अब राशन वितरण योजना में नहीं होगा भ्रष्टाचार, राज्य के सभी राशन वितरण केंद्रों पर लागू होगी ये व्यवस्था

हरियाणा में आज भी बदला रहेगा मौसम का मिजाज, इन जिलों में होगी झमाझम बारिश

Haryana weather alert: हरियाणा में आज भी बदला रहेगा मौसम का मिजाज, इन जिलों में होगी झमाझम बारिश, पढ़े ताज़ा Weather Update

Haryana News

Haryana News: हरियाणा के 74 प्राइवेट स्कूलों पर चलेगा सरकार का चाबुक, शिक्षा विभाग ने दिया लास्ट अल्टीमेट, जानें क्या है मामला