Breaking News: मां वैष्णो देवी के श्रद्धालु कटरा में फसे

On: March 21, 2026 10:57 PM
Follow Us:
जम्मू में मंगलवार को हुई ताबड तोड भारी वर्षा के चलते तबाही मच गई हैं

Breaking News: जम्मू में मंगलवार को हुई ताबड तोड भारी वर्षा के चलते तबाही मच गई हैं। बारिश के कारण रेलवे स्टेशन और होटलों में करीब 20 से 25 हजार मां वैष्णो देवी के श्रद्धालु फंसे हुए है। रेलवे का दावा है कि विभिन्न स्टेशनों पर अटके यात्रियों के लिए स्वयंसेवी संगठनों की मदद से ठहरने व भोजन की व्यवस्था की गई है।

मंगलवार को मां के दर्शनों के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे और दर्शन करके लौटे श्रद्धालु भी अपनी ट्रेन का इंतजार कर रहे हैं।

पहले भारी वर्षा के कारण ट्रेन रद होने से काफी श्रद्धालु फंस गए और यात्रा बाधित होने से कटड़ा में ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु फसे हुए हैं। लगातार वर्षा के कारण हाईवे पर पहाड़ों से पत्थर गिर रहे हैं। इस वजह से किसी को कटड़ा से जाने नहीं दिया जा रहा।Breaking News

ये ट्रेन हुई रद्द: बता दे कि बारिश के चलते जम्मू में वर्षा के कारण 20 से अधिक ट्रेनें रद हो गईं और राजमार्ग धंसने से जम्मू का शेष भारत से सड़क संपर्क कटने से बड़ी संख्या में श्रद्धालु और यात्री रेलवे स्टेशन पर अटक गए।

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now