Meerut Toll Plaza Dispute: सेना के जवानों से दुर्व्यवहार , NHAI ने की कड़ी कार्रवाई

On: March 21, 2026 10:58 PM
Follow Us:
  • भूनी टोल प्लाजा विवाद पर NHAI सख्त
  • टोल कंपनी पर 20 लाख का जुर्माना, अनुबंध समाप्ति की प्रक्रिया शुरू
  • भविष्य की बोलियों से भी कंपनी को किया जाएगा बाहर

Meerut Toll Plaza Dispute: उत्तर प्रदेश के मेरठ में एनएच-709ए के मेरठ-करनाल खंड पर स्थित भूनी टोल प्लाजा पर सेना के जवानों के साथ टोल कर्मचारियों द्वारा दुर्व्यवहार का मामला तूल पकड़ चुका है। इस घटना के बाद सरधना के पूर्व विधायक संगीत सोम धरने पर बैठ गए थे और कार्रवाई की मांग तेज हो गई थी। दबाव बढ़ने के बाद नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने टोल कंपनी पर सख्त एक्शन लिया है।Meerut Toll Plaza Dispute

एनएचएआई ने टोल संग्रह एजेंसी मेसर्स धरम सिंह पर 20 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। साथ ही एजेंसी को भविष्य में किसी भी टोल प्लाजा की बोलियों में भाग लेने से प्रतिबंधित करने और वर्तमान अनुबंध को समाप्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्राधिकरण ने साफ किया कि टोल कर्मचारियों का इस तरह का व्यवहार पूरी तरह अस्वीकार्य है और इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।Meerut Toll Plaza Dispute

गौरतलब है कि 17 अगस्त 2025 को टोल प्लाजा पर कर्मचारियों और सेना के जवानों के बीच विवाद हुआ था। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला गरमाया और स्थानीय संगठनों के साथ ही राजनीतिक नेताओं ने भी इसका विरोध किया। एनएचएआई ने बयान जारी कर कहा है कि वह यात्रियों, खासकर सेना और सुरक्षा बलों के लिए सुरक्षित और निर्बाध यात्रा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।Meerut Toll Plaza Dispute

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now