Haryana: हरियाणा सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 31 आईएएस और 5 एचसीएस अधिकारियों के हुए तबादले

On: March 21, 2026 11:35 PM
Follow Us:
Major administrative reshuffle of Haryana government, 31 IAS and 5 HCS officers transferred

Haryana:  हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से 31 आईएएस अधिकारियों और 5 एचसीएस अधिकारियों के नियुक्ति/स्थानांतरण आदेश जारी किए हैं।

मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी द्वारा जारी आदेशों में डॉ. राजा शेखर वुंडरू को मत्स्य पालन विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है।

उच्चतर शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव एवं हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष श्री विनीत गर्ग को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा स्कूल शिक्षा विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है।Haryana

श्री विजयेंद्र कुमार को सहकारिता विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव, प्रस्तावित हरियाणा आय संवर्द्धन बोर्ड का विशेष कार्य अधिकारी तथा कार्मिक (नियुक्तियां) विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव लगाया गया है।

  • श्री डी. सुरेश को हरियाणा भवन, नई दिल्ली का रेजिडेंट कमिश्नर तथा खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग का प्रधान सचिव नियुक्त किया गया है।
  • श्रम विभाग के प्रधान सचिव श्री राजीव रंजन अब अपने वर्तमान कार्यभार के अलावा युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता विभाग के प्रधान सचिव का कार्यभार भी संभालेंगे।

श्री पंकज अग्रवाल को हरियाणा का मुख्य निर्वाचन अधिकारी, चुनाव विभाग का प्रधान सचिव और कृषि एवं किसान कल्याण विभाग का प्रधान सचिव नियुक्त किया गया है। वे भारत के निर्वाचन आयोग की सहमति के बाद ही कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के प्रधान सचिव का कार्यभार संभालेंगे।

सुश्री अमनीत पी. कुमार को भविष्य विभाग, नागरिक उड्डयन विभाग और विदेश सहयोग विभाग का आयुक्त एवं सचिव नियुक्त किया गया है।

हाउसिंग फॉर ऑल और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के आयुक्त एवं सचिव मोहम्मद शाइन अब अपने वर्तमान कार्यभार के अलावा वित्त विभाग के आयुक्त एवं सचिव का कार्यभार भी संभालेंगे।

  • डॉ.अमित कुमार अग्रवाल को उद्योग एवं वाणिज्य विभाग तथा सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग का आयुक्त एवं सचिव नियुक्त किया गया है।
  • श्रीमती आशिमा बराड़ को आबकारी एवं कराधान विभाग तथा वित्त विभाग का आयुक्त एवं सचिव लगाया गया गया है।

श्री सी.जी. रजनीकान्थन को मानव संसाधन विभाग तथा वित्त विभाग का आयुक्त एवं सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग का सचिव, केंद्रीय परीक्षा समिति का सचिव तथा सैनिक एवं अर्ध सैनिक कल्याण विभाग का आयुक्त एवं सचिव नियुक्त किया गया है।

खेल विभाग के महानिदेशक एवं सचिव श्री संजीव वर्मा अब अंबाला मंडल के आयुक्त का कार्यभार भी संभालेंगे।

मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव डॉ. साकेत कुमार को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा विकास एवं पंचायत विभाग का आयुक्त एवं सचिव तथा हरियाणा विद्युत उत्पादन निगम का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है।

हारट्रोन के प्रबंध निदेशक, सभी के लिए आवास विभाग के महानिदेशक एवं सचिव, आवास बोर्ड के मुख्य प्रशासक तथा हरियाणा परिवार पहचान प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री जे. गणेशन को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है। Haryana

  • राज्यपाल के सचिव श्री अतुल कुमार अब अपने वर्तमान कार्यभार के अलावा परिवहन विभाग के आयुक्त एवं सचिव का पद भी संभालेंगे।
  • श्री दुष्मंता कुमार बेहरा को विकास एवं पंचायत विभाग का महानिदेशक एवं सचिव, उद्योग एवं वाणिज्य विभाग का महानिदेशक एवं सचिव तथा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग का महानिदेशक नियुक्त किया गया है।
  • श्री अंशज सिंह को स्वर्ण जयंती हरियाणा राजकोषीय प्रबंधन संस्थान का महानिदेशक तथा खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग का महानिदेशक एवं सचिव नियुक्त किया गया है।

श्री यश गर्ग को राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम प्रबंध निदेशक तथा वित्त निगम का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है।

हिसार मंडल के आयुक्त श्री अशोक कुमार गर्ग को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा हिसार महानगर विकास प्राधिकरण का मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया गया है।

  • श्री जयबीर सिंह आर्य को मानवाधिकार आयोग का सचिव लगाया गया है।
  • पर्यटन विभाग के निदेशक और विशेष सचिव तथा राज्य भंडारण निगम के प्रबंध निदेशक डॉ. शालीन को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा पर्यटन निगम का प्रबंध निदेशक भी लगाया गया है।
  • श्री सुशील सारवान अब सोनीपत के उपायुक्त होंगे।
  • श्री मनोज कुमार को खाद्य एवं औषधि प्रशासन का आयुक्त, चिकित्सा सेवा निगम का प्रबंध निदेशक तथा आयुष विभाग का निदेशक नियुक्त किया गया है।

श्री अनीश यादव को शिकायत विभाग का विशेष सचिव, हिसार का उपायुक्त, एचएसवीपी, हिसार का प्रशासक और शहरी संपदा, हिसार का अतिरिक्त निदेशक नियुक्त किया गया है।

  • श्री राहुल नरवाल को ग्रामीण विकास विभाग का निदेशक और विशेष सचिव, सूचना प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार विभाग का निदेशक एवं विशेष सचिव तथा कॉन्फेड का प्रबंध निदेशक लगाया गया है। Haryana

डॉ. ब्रह्मजीत सिंह रांगी को एचएसवीपी, रोहतक का प्रशासक और शहरी संपदा, रोहतक का अतिरिक्त निदेशक नियुक्त किया गया है।

श्री साहिल गुप्ता को भिवानी का उपायुक्त लगाया गया है।

सुश्री अनुपमा अंजलि को एचएसवीपी, फरीदाबाद का प्रशासक और शहरी संपदा, फरीदाबाद का अतिरिक्त निदेशक नियुक्त किया गया है।

  • रेवाड़ी के उप नगर आयुक्त श्री राहुल मोदी को अतिरिक्त उपायुक्त-सह-जिला नागरिक संसाधन सूचना अधिकारी, रेवाड़ी का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।
  • श्री लक्षित सरीन को सोनीपत का अतिरिक्त उपायुक्त-सह-जिला नागरिक संसाधन सूचना अधिकारी नियुक्त किया गया है।
  • श्री सोनू भट्ट को अतिरिक्त उपायुक्त-सह-जिला नागरिक संसाधन सूचना अधिकारी, करनाल नियुक्त किया गया है।
  • श्री महावीर प्रसाद को अतिरिक्त उपायुक्त-सह-जिला नागरिक संसाधन सूचना अधिकारी, कुरुक्षेत्र लगाया गया है।

उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के विशेष सचिव, खान एवं भूविज्ञान के अतिरिक्त निदेशक तथा हरियाणा राज्य अनुसूचित जाति आयोग के सचिव श्री महेंद्र पाल को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा अंबाला का अतिरिक्त उपायुक्त-सह-जिला नागरिक संसाधन सूचना अधिकारी तथा एपीजेड, अंबाला में विशेष अधिकारी नियुक्त किया गया है।

सिरसा के जिला नगर आयुक्त श्री वीरेंद्र सिंह सहरावत को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा सिरसा का अतिरिक्त उपायुक्त-सह-जिला नागरिक संसाधन सूचना अधिकारी लगाया गया है।

श्री जयदीप कुमार को पलवल का अतिरिक्त उपायुक्त-सह-जिला नागरिक संसाधन सूचना अधिकारी नियुक्त किया गया है।

श्री चिन्मय गर्ग को हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग का ओएसडी तथा सचिव (कानूनी) नियुक्त किया गया है। Haryana

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

और पढ़ें

Haryana News

Haryana News: हरियाणा में पशुओं से इंसानों में फैलने वाली बीमारियों पर लगेगी रोक, CM सैनी ने बनाया खास प्लान, जाने पूरी खबर

New Rules

New Rules: LPG के रेट से लेकर पैन कार्ड तक… 1 अप्रैल 2026 से इन पांच नियमों में होगा बदलाव, आम जनता पर सीधा पड़ेगा इसका असर

MISSING

Haryana crime: ITI छात्रा रेवाड़ी से फरार, घर से ले गई 20000 नगदी व जेवरात

Haryana Land Price Hike

Haryana Land Price Hike: 1 अप्रैल से हरियाणा में जमीन खरीदना होगा काफी महंगा, 75% तक बढ़ जाएंगे रेट, इन इलाकों में सबसे महंगी होगी जमीन

हरियाणा में अब राशन वितरण योजना में नहीं होगा भ्रष्टाचार, राज्य के सभी राशन वितरण केंद्रों पर लागू होगी ये व्यवस्था

Haryana News: हरियाणा में अब राशन वितरण योजना में नहीं होगा भ्रष्टाचार, राज्य के सभी राशन वितरण केंद्रों पर लागू होगी ये व्यवस्था

हरियाणा में आज भी बदला रहेगा मौसम का मिजाज, इन जिलों में होगी झमाझम बारिश

Haryana weather alert: हरियाणा में आज भी बदला रहेगा मौसम का मिजाज, इन जिलों में होगी झमाझम बारिश, पढ़े ताज़ा Weather Update